Saturday, April 12, 2025
Saturday, April 12, 2025
HomeGiridihगिरिडीह : धार्मिक,सामाजिक आस्था पर लगातार वार कर रहा है नगर निगम...

गिरिडीह : धार्मिक,सामाजिक आस्था पर लगातार वार कर रहा है नगर निगम – राजेश सिन्हा

माले के राजेश सिन्हा के साथ ग्रामीण

गिरिडीह : माले के गिरिडीह विधानसभा प्रभारी राजेश सिन्हा ग्रामीण के आग्रह पर पचंबा के बोड़ो तालाब पहुंचे और तालाब का निरीक्षण किया। जानकारी दी गई कि आसपास के सैकड़ो लोगों ने माले से शिकायत की थी कि गंदा पानी तालाब में गिर रहा है। श्री सिन्हा ने निरीक्षण के बाद कहा कि बोडो कब्रिस्तान के पश्चिम में एक जिंदा तालाब है जिसमें सैकड़ो परिवार नहाते धोते हैं। छठ, दशहरा आदि पर्व त्योहार में भी इस तालाब का उपयोग होता है लेकिन नगर निगम के कर्मी, ठेकेदार और अफसर को यह नहीं दिखा। इसी तालाब में वार्ड 4 की गंदी नाली को गिरा दिया गया ह। वार्ड वाले दो बड़े बड़े दल के नेता के पास आवेदन लेकर गए लेकिन उस आवेदन पर पहल नहीं हुई।

श्री सिन्हा ने कहा कि आस्था,धर्म और सेंटीमेंट के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। नगरनिगम के अधिकारी, इंजीनियर और प्रतिनिधि यदि जल्द सुधार इस दिशा में सार्थक पहल नहीं करते हैं तो तालाब में घुसकर ही आंदोलन किया जाएगा। जानकारी दी गई कि इसी प्रकार 28 नंबर चैताडीह में भी तालाब में गंदी नाली डाली जा रही है। नगरनिगम जान बूझकर सामाजिक और धार्मिक लोगो के साथ भद्दा मजाक कर रहा है। इन्होंने कहा कि महिलाएं,बच्चे,बुजुर्ग,युवा सब आहत है। इस वार्ड में कुछ इलाके को नगरनिगम इग्नोर करता है,लाइट,नाली,सफाई सभी कार्यो में इस एरिया को पीछे रखते है,खुलकर विरोध किया जाएगा।

वार्ड 4 के वार्ड कमिश्नर मो पप्पू ने कहा कि यह गलत हुआ है। नगरनिगम में आवाज उठाएंगे, जल्द कार्य होगा।

मौके पर वार्ड नंबर चार के युवा राजन साव,संदीप गुप्ता,अभिषेक सिन्हा, अमित गुप्ता,रोशन सिन्हा, दीपक राय,विकास कुमार,राजेश रजक,राजू गोस्वामी,सुरेंद्र कुमार,रंजन कुमार,राहुल कुमार,अजीत सिन्हा,राकेश कुमार,बाली साव आदि सैकड़ो लोगो ने अपना विरोध दर्ज करवाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS