Sunday, March 22, 2026
Sunday, March 22, 2026
Homejharkhandरांची : प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू को भाजपा ने झारखंड से किया...

रांची : प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू को भाजपा ने झारखंड से किया राज्यसभा उम्मीदवार घोषित

उम्मीदवार आदित्य साहू                 जारी पत्र

रांची : भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए रविवार को झारखंड से बीजेपी उम्मीदवार की घोषणा की। जिसके अनुसार झारखंड प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू को राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया गया है। पार्टी ने झारखंड सहित कई राज्यों के लिए प्रत्याशी के नाम की घोषणा की है। 

दरअसल राज्यसभा की दो सीटों के लिए आगामी 10 जून को मतदान होना है। इसके लिए उम्मीदवारों के नामांकन की अंतिम तिथि 31 मई है। 

इधर आय से अधिक संपत्ति मामले में दोषी पाये जाने के बाद बंधु तिर्की की सदस्यता चली गयी है। इसलिए वर्तमान में झारखंड प्रदेश में विधायकों की संख्या 80 है। ऐसे में राज्य की वर्तमान विधानसभा में 26.67 मत पाने वाले उम्मीदवार का राज्यसभा में जाना तय माना जा रहा है। फिलहाल सत्ताधारी जेएमएम के पास 30 विधायक हैं। वहीं उसकी समर्थक कांग्रेस के पास 17 और आरजेडी के पास 1 विधायक है। इधर मुख्य विपक्षी दल भाजपा के पास कुल 26 विधायक हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS