Friday, December 19, 2025
Friday, December 19, 2025
HomeGiridihगिरिडीह : अपराधकर्मियों ने दिनदहाड़े काटा महिला का गला, लोगों में आक्रोश

गिरिडीह : अपराधकर्मियों ने दिनदहाड़े काटा महिला का गला, लोगों में आक्रोश

गिरिडीह: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मैगजीनीया पांडेडीह में रविवार को अज्ञात अपराधियों ने खेत से सब्जी तोड़कर लौट कर महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। शव को देखने के लिए चारों और से सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच गए। महिला की पहचान स्थानीय गोविंद वर्ना की पत्नी सरिता देवी के रूप में की गई है। बताया गया कि मृतक महिला हर रोज की तरह आज भी अपने पति के साथ खेत में सब्जी तोड़ने गई थी। वहां से महिला के पति बाजार चले गए और सरिया देवी घर लौट रही थी। उसी दौरान बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से गर्दन पर तेज प्रहार कर भाग निकले। वार होते ही महिला वहीं गिर गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत महिला को अस्पताल लाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

महिला की मौत की खबर के बाद भारी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने शीतलपुर-महेशमुंडा मुख्य सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS