Friday, December 19, 2025
Friday, December 19, 2025
HomeGiridihगिरिडीह : आंदोलन के बाद मिला इंसाफ, किरण देवी बनी भंडारी पंचायत...

गिरिडीह : आंदोलन के बाद मिला इंसाफ, किरण देवी बनी भंडारी पंचायत की उपमुखिया

गिरिडीह : जिले के तिसरी प्रखंड के भंडारी पंचायत की उपमुखिया पद की उम्मीदवार किरण देवी और उनके समर्थकों का आंदोलन रंग लाया। इनके विरोध प्रदर्शन के बाद अंततः बीडीओ संतोष प्रजापति ने किरण देवी को उपमुखिया का प्रमाण पत्र मुख्यालय में सौंप दिया और किरण देवी भंडारी पंचायत के उप मुखिया बन गई। हालांकि पहले मंजूर अंसारी को उप मुखिया घोषित किया गया था।

क्या है मामला

दरअसल भंडारी पंचायत के उपमुखिया चुनाव में दो वार्ड सदस्य का मत रद्द होने की स्थिति में किरण देवी हार गई थी और मंजूर अंसारी को उपमुखिया घोषित किया गया था।इसके बाद किरण देवी के समर्थक व ग्रामीण दो मत रद्द करने का विरोध करने लगे थे। इस मामले को लेकर गुरुवार से मुख्यालय में धरना देकर जांच की मांग उपायुक्त से की जा रही थी।

इनका कहना था कि उपमुखिया चुनाव में किरण देवी को सात मत मिले थे। जिसमें से दो मत उम्मीदवार के नाम में क्रॉस चिन्ह करने पर रद्द मान लिया गया था। ऐसे में पांच मत मिले मंजूर अंसारी को मुखिया पिंकेश सिंह के समर्थन के बाद बीडीओ ने जीत का प्रमाण पत्र दे दिया था। इसी के बाद उपमुखिया उम्मीदवार किरण देवी व उनके सात वार्ड सदस्यों ने इसका जमकर विरोध किया और दो वार्ड सदस्य का मत नाम पर क्रॉस लगने के कारण रद्द करने पर बीडीओ पर पक्षपात का आरोप लगाया था। इस मामले में कोडरमा सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव के नेतृत्व में धरना दिया गया।

जांच के बाद हुआ निर्णय

धरना रंग लाया और शुक्रवार को अंततः किरण देवी को उपमुखिया घोषित किया गया और उन्हें प्रमाण पत्र दे दिया गया। जिससे किरण देवी व उनके समर्थकों में भारी उत्साह है। सभी ने इस जीत पर जश्न मनाया। मौके पर भंडारी मुखिया पिंकेश सिंह, लालू यादव, मंटू यादव, अजय यादव,राजेश यादव, अशोक यादव, विजय यादव आदि लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS