Sunday, March 22, 2026
Sunday, March 22, 2026
HomeGiridihगिरिडीह के अंकित हरियाणा के OSGU राष्ट्रीय छात्र संसद में चयनित, भाजपा...

गिरिडीह के अंकित हरियाणा के OSGU राष्ट्रीय छात्र संसद में चयनित, भाजपा नेता सुरेश साव ने दी शुभकामनाएं

गिरिडीह ने अंकित राज ने किया नाम रौशन

गिरिडीह : गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह के अंग्रेजी ऑनर्स सेमेस्टर-3 के छात्र व एनसीसी कैडेट सह ABVP के गिरिडीह कॉलेज अघ्यक्ष अंकित राज का चयन आगामी 14 जुलाई से 16 जुलाई 2022 तक हरियाणा के OSGU यूनिवर्सिटी में होने वाले राष्ट्रीय छात्र संसद में हुआ है। अंकित में पूर्व में रांची में हुए झारखण्ड युवा सदन में भी अपनी प्रतिभा के दम पर खूब नाम कमाया था। अब ये हरियाणा के OSGU यूनिवर्सिटी में होने वाले राष्ट्रीय छात्र संसद में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। 

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने गुरुवार को अंकित को शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इन्होंने कहा कि अंकित ने झारखण्ड का नाम रौशन किया है जो तारीफ के काबिल है। इन्होंने कहा कि गिरिडीह में मेधावी छात्र-छात्राओं की कमी नहीं है। अंकित राज ने अपने प्रतिभा के बल पर एक नया आयाम स्थापित किया है। अंकित युवा छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरें हैं। इन्होंने कहा कि मैं भाजपा परिवार की ओर से ऐसे मेधावी छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित कर भविष्य में इनसे और बेहतर करने की आशा और उम्मीद करता हूँ ताकि हमारा जिला झारखंड ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण देश में एक नई पहचान बना सके। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS