Sunday, March 22, 2026
Sunday, March 22, 2026
HomeGiridihगिरिडीह : ट्यूशन पढ़ो तब मिलेगा ज्यादा नंबर, अभाविप ने की +2...

गिरिडीह : ट्यूशन पढ़ो तब मिलेगा ज्यादा नंबर, अभाविप ने की +2 हाई स्कूल के शिक्षक पर करवाई की मांग

गिरिडीह : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गिरिडीह इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को गिरिडीह उपायुक्त और जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिला और प्लस टू हाई स्कूल के शिक्षक बीके सिन्हा पर करवाई की मांग की। इन्होंने कहा कि शिक्षक बीके सिन्हा द्वारा छात्र छात्राओं से प्रैक्टिकल के नाम पर वसूली की शिकायत मिली है। बताया कि बीके सिन्हा छात्र-छात्राओं को अपने पास ट्यूशन पढ़ने को बुलाते हैं। जो उनके पास ट्यूशन पढ़ता है। उन्हें प्रैक्टिकल में बेहतर मार्क्स देते हैं। जो उनके पास ट्यूशन नहीं पढ़ता उन छात्रों को प्रैक्टिकल में कम़ मार्क्स दिया जाता है। जिससे छात्र-छात्राओं का रिजल्ट खराब़ हो जाता है।

बताया गया कि पूर्व में भी छात्राओं के साथ छेड़खानी करने के आरोप में वे जेल जा चुके हैं।इस बार प्रैक्टिकल के नाम पर वसूली का आरोप उनपर लगा है।इसलिए अभाविप इनपर करवाई की मांग कर रही है।

मौके पर अभाविप विभाग संयोजक कुमार गौरव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशीष सिंह, नगर मंत्री अक्षय कुमार, गिरिडीह कॉलेज अघ्यक्ष अंकित राज,नगर सह मंत्री उज्जवल तिवारी,नगर सोशल मीडिया प्रमुख रोशन राय आदि मुख्य रूप से मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS