Wednesday, February 4, 2026
Wednesday, February 4, 2026
HomeGiridihगिरिडीह : पचंबा में पत्थरबाजी के बाद पुलिस करवाई में कर रही...

गिरिडीह : पचंबा में पत्थरबाजी के बाद पुलिस करवाई में कर रही है भेदभाव : सुरेश साव

गिरिडीह : भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने पचंबा के हटिया रोड में दो पक्षों में रविवार रात हुई झड़प व पत्थरबाजी घटना के बाद करवाई में जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन पर भेदभाव करने का आरोप लगाया है।

इनका कहना है कि पचम्बा थाना क्षेत्र में पथराव की घटना के बात संबंधित थाना की पुलिस ने मुखबिरों के गलत सूचना के आधार पर कुछ युवाओं को गिरफ्तारी की है। जिसमें कुछ युवा निर्दोष है। मामले को गंभीरता से लेने के बजाय पुलिस ने लापरवाही दिखाते हुए विशेष समुदाय की सहानुभूति बटोरने के लिए आनन-फानन में कई निर्दोषों को गिरफ्तार कर लिया।  
इन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की न्यायसंगत जांच हो, उसके उपरांत कार्रवाई की जाए। जो दोषी है उनको सजा मिले, जो निर्दोष हैं उनको बरी किया जाए। पुलिस विशेष समुदाय का सहानुभूति बटोरने के बजाय निष्पक्ष होकर कार्रवाई करें।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS