Sunday, March 22, 2026
Sunday, March 22, 2026
HomeGiridihगिरिडीह : बरगंडा स्थित संघ कार्यालय में हुई अभाविप की बैठक, लिए...

गिरिडीह : बरगंडा स्थित संघ कार्यालय में हुई अभाविप की बैठक, लिए गए कई निर्णय

गिरिडीह : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गिरिडीह नगर इकाई के कार्यकताओं की एक बैठक आगामी कार्यक्रम को लेकर रविवार को बरगंडा स्थित संघ कार्यालय में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत मां सरस्वती एवं युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद को नमन कर की गई। जिसके बाद बैठक प्रवेश विभावि सहसंयोजक कृष्ण त्रिवेदी ने करवाया।
इस दौरान विभावि सहसंयोजक कृष्ण त्रिवेदी ने बारीकी से नए कार्यकर्ताओं का परिचय प्राप्त किया और सभी को पढ़ाई करने के साथ-साथ संगठन का भी कार्य लगन से करने का निर्देश दिया।

बैठक में अभाविप झारखंड की कार्यकर्ता एवं वर्तमान में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की अंग्रेजी विषय की आचार्या जागृति उपाध्याय ने सटीक तौर पर संगठन के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि छात्र जीवन में सभी को राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रेरित छात्र संगठन अभाविप से जरूर जुड़ना चाहिए। ये एक प्रवाह है जो लगातार 1949 से सतत् चलती आ रही है।

वहीं विभाग संयोजक कुमार गौरव ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ अपने हक के लिए लड़ने के लिए शिक्षा पर विशेष ध्यान दें तभी समृद्धशाली राष्ट्र निर्माण का सपना साकार होगा
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशीष सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को अभाविप के एसएफडी के द्वारा पूरे भारत में चलाए जा रहे 1 करोड़ पौधारोपण के बारे में जानकारी दी जिसमें गिरिडीह जिले में 10 हज़ार पौधे लगाने का फैसला लिया गया। बैठक में आए सभी कार्यकर्ताओं को सर्वप्रथम पौधारोपण का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन खुद करने को कहा गया और अन्य लोगों से भी करवाने को कहा गया।

मौके पर विभावि सहसंयोजक कृष्ण त्रिवेदी, विभाग संयोजक कुमार गौरव, विद्या मंदिर की आचार्या जागृति उपाध्याय, नगर मंत्री अक्षय कुमार, नए कार्यकर्ताओं में श्री आरके महिला कॉलेज की छात्रा संघ्या मिश्रा, सिमरन कुमारी, अनिता कुमारी, काजल कुमारी,सुघा कुमारी, गिरिडीह कॉलेज अघ्यक्ष अंकित, जिला सहसंयोजक विजय ओझा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशीष सिंह, नगर सहमंत्री उज्जवल तिवारी, नगर कार्यालय प्रमुख विशाल तिवारी,बबलू यादव,रोहित बर्णवाल, उपाध्यक्ष आशुतोष मोदी, ऋषि त्रिवेदी, राहुल पाण्डेय, नगर मिडिया प्रमुख रोशन राय,आनंद पासवान, आशीष चंद्रवंशी, बजरंगी यादव, निवास मंडल, राहुल मंडल, शंकर कुमार आदि युवा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS