Sunday, March 22, 2026
Sunday, March 22, 2026
HomeGiridihगिरिडीह : बरमसिया के रहने वाले 25 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी

गिरिडीह : बरमसिया के रहने वाले 25 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी

सदर अस्पताल में रोते बिलखते परिजन

गिरिडीह : शहर के बरमसिया के रहने वाले 25 वर्षीय बबलू चौधरी ने गुरुवार शाम 4 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।

मृतक के भाई के अनुसार बबलू राजमिस्त्री का काम करता था। वह अक्सर शराब के नशे में धुत रहता था। इस वजह से परिवार वालों के साथ उसका अनबन होता रहता था।
गुरुवार की दोपहर भी किसी बात को लेकर बबलू और उनकी पत्नी में विवाद हो गया था। जिसके बाद बबलू अपने कमरे में चला गया। लेकिन कुछ घंटे बीत जाने के बाद जब बबलू कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिवार वालों को शंका हुई। इस दौरान कमरे का दरवाजा भी बंद पाया गया। जिसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो बबलू चौधरी फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। आनन-फानन में परिवार वाले उसे डोकानिया नर्सिंग होम ले गए। जहां डॉक्टरों ने बबलू को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। मामले की सूचना नगर थाना पुलिस को दे दी गई है।

JOIN OUR WHATSAPP GROUP

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS