Sunday, March 22, 2026
Sunday, March 22, 2026
HomeGiridihगिरिडीह : लताकी पंचायत के उप मुखिया निर्वाचित हुए लालबेग अंसारी, शपथ...

गिरिडीह : लताकी पंचायत के उप मुखिया निर्वाचित हुए लालबेग अंसारी, शपथ ग्रहण संपन्न

गिरिडीह : जमुआ प्रखंड के लताकी पंचायत सचिवालय में निर्वाची पदाधिकारी बीडीओ अशोक कुमार ने बुधवार को नवनिर्वाचित पंचायत जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाई गई और उप मुखिया का चुनाव करवाया गया। सर्वप्रथम मुखिया अमेला देवी के और फिर सभी वार्ड सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। जिसके बाद बीडीओ की उपस्थिति में उप मुखिया के लिए नाम निर्देश पत्र भरा गया और विधिवत चुनाव कराया गया। लताकी पंचायत से लालबेग अंसारी उप मुखिया चुने गए। मुखिया अमेला देवी की उपस्थिति में उप मुखिया लालबेग अंसारी को जीत का प्रमाण पत्र देकर शपथ ग्रहण करवाया गया। मौके पर समर्थकों की भीड़ लगी रही। नव निर्वाचित उप मुखिया लालबेग अंसारी के समर्थकों ने माला पहनाकर,अबीर गुलाल लगाकर व मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।  उप मुखिया लालबेग अंसारी ने कहा कि मुखिया,रोजगार सेवक,पंचायत सचिव की मनमर्जी अब नही चलेगी। ग्राम सभा के माध्यम से लोगों को जानकारी देकर योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा।

कार्यक्रम संपन्न कराने में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी जमुना हजाम, स्वयंसेवक,रोजगार सेवक आदि की सराहनीय भूमिका रही। वहीं मौके पर जिला परिषद सदस्य संजय हाजरा,काजल राम,प्रवेश भट्ट,अकरम खान, पंकज रॉय,अनिल हाज़रा ,मोविन शेख,बब्लू शेख,मनोज सिंह, गणेश पांडेय,बिजय हाज़रा,  बिहारी अंसारी, सुरेश साहू, कलाम शेख, अरशद शेख, अनुल अंसारी, सुरेश हाज़रा, कलेक्टर हाज़रा ,रंजीत राय,छोटे सरकार समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS