![]() |
| विधायक के सहायक अध्यापकों की चर्चा |
गिरिडीह : सहायक अध्यापकों का शिष्टमंडल मंगलवार को गिरिडीह विधायक सुदीव्य कुमार सोनू से मिला और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गिरिडीह आगमन एवं अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इनका नेतृत्व सहायक अध्यापक संघ के जिला अध्यक्ष नारायण महतो एवं प्रशिक्षित सहायक अध्यापक प्रगतिशील मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुखदेव हाजरा किया। इस दौरान सैकड़ों सहायक अध्यापकों की उपस्थिति में विभिन्न बिंदुओं पर सकारात्मक चर्चा भी की गई। इस क्रम में टेट उत्तीर्ण सहायक अध्यापकों का सीधे समायोजन करने तथा टेट विसंगति को दूर करते हुए उनके कटौती मानदेय की राशि पर रोक लगाने पर विशेष ध्यान आकृष्ट कराने का काम संघ के जिला अध्यक्ष नारायण महतो ने किया।
इन बातों पर हुई चर्चा
- जुलाई महीने में आयोजित होने वाली आकलन परीक्षा में सभी सहायक अध्यापकों को बैठने की अनुमति मिले
- आकलन परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने के बाद सभी को वेतनमान का हक दिलाया जाय
- राज्य में अविलंब टेट परीक्षा का आयोजन हो
- जब तक टेट परीक्षा का आयोजन नहीं होता है तब तक प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति पर रोक लगाई जाए।
- संयुक्त रुप से सरकार द्वारा सहायक अध्यापक के हित के लिए बनाई गई नियमावली जिस पर पिछले दिनों कैबिनेट की मुहर भी लग चुकी है उसे अविलंब लागू किया जाए।
बताया गया कि अगले माह गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो का सम्मान समारोह कार्यक्रम काफी भव्य एवं आकर्षक तरीके से होगा। जिसका नेतृत्व नारायण महतों एवं सुखदेव हाजरा करेंगे।
मौके पर मुख्य रूप से झरीलाल महतों, मजहर अंसारी, सुधीर प्रसाद, अशोक सिंह, मनोज शर्मा, लखन महतों, मोहन महतों, लखन पासवान, गिरिडीह प्रखण्ड अध्यक्ष राजकुमार, जिला कोषाध्यक्ष बक्शी रमेश, सदर प्रखंड सचिव मनोज कुमार शर्मा, भोला राम तूफानी, भागीरथ पंडित, बासुदेव यादव, गोकुल प्रसाद वर्मा, उपेन्द्र प्रसाद वर्मा, जिला उप कोषाध्यक्ष ठाकुर दास, राजेश यादव, सुनील कुमार, इम्तियाज अंसारी मुकुंद मुरारी मिश्रा, अनिल कुमार सिंह, उदय गुप्ता, उषा मेहता, सत्यनारायण कुमार, शेखर साव, संजय भारती सहित सैकड़ों सहायक अध्यापक उपस्थित थे।


