Sunday, March 22, 2026
Sunday, March 22, 2026
HomeGiridihगिरिडीह : हरला पंसस मिष्ठु देवी बनी जमुआ प्रखंड प्रमुख, पोबी पंसस...

गिरिडीह : हरला पंसस मिष्ठु देवी बनी जमुआ प्रखंड प्रमुख, पोबी पंसस हसन रब्बानी बने उपप्रमुख

गिरिडीह : जमुआ प्रखंड सभागार में गुरुवार को निर्वाची पदाधिकारी पंचायत समिति सह अनुमंडल पदाधिकारी धीरेंद्र प्रसाद सिंह के दिशा निर्देश में प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख का चुनाव सम्पन्न हुआ। प्रमुख के लिये हरला पंचायत समिति सदस्य मिष्टु देवी व पाण्डेयडीह पंचायत समिति सदस्य आशीष कुमार ने नामांकन पत्र भरा। मिष्टु देवी 29 मत प्राप्त कर प्रखंड प्रमुख निर्वाचित हुई। आशीष कुमार 25 मत प्राप्त कर 4 मत से पराजित हुए। मिष्टु देवी की इस जीत से आमजनों में हर्ष और खुशी की लहर है।

लोग ऐसा मान रहे हैं कि मिष्टु देवी की जीत प्रखंड में सक्रिय अनाज माफियाओं व अन्य भ्रष्ट दलालों की हार है। वहीं मिष्टु देवी की जीत से जमुआ विकास के एक नई राह में अग्रसर होगा।

वहीं प्रखंड उप प्रमुख के लिए पोबी पंचायत समिति सदस्य मो. रब्बुल हसन रब्बानी व जगन्नाथडीह पंचायत समिति सदस्य नीरज कुमार गुप्ता ने नामांकन पत्र भरा। रब्बुल हसन रब्बानी ने 31 मत लाकर उप प्रमुख बने। नीरज कुमार गुप्ता 23 मत प्राप्त कर 9 मत से पराजित हुए।

एसडीएम ने प्रमुख व उप प्रमुख को जीत का प्रमाण पत्र  सौपा। प्रमुख और उपप्रमुख निर्वाचन के पश्चात दोनों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। विजयी जनप्रतिनिधियों के पक्ष में उनके समर्थकों ने ढोल बाजे, अबीर गुलाल के साथ नाचते गाते जुलुस का आयोजन किया। जमकर  पटाखे फोड़े गए। मिठाई खिला कर जीत का जश्न मनाया।

इस क्रम में जमुआ थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दास के नेतृत्व में प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार, अंचलाधिकारी द्वारिका बैठा इत्यादि की भी उपस्थिति रही।

मौके पर पूर्व प्रमुख सोनी चौरासिया, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष जुन्नैद आलम, सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र प्रसाद राय, बैद्यनाथ यादव, सुरेश राय, प्रमुख प्रतिनिधि संजीत यादव उर्फ लाटी यादव,विजय चौरसिया,योगेश कुमार पाण्डेय,हुलास यादव,माले नेता अशोक पासवान सहित विभिन्न दल के नेता,सामाजिक संगठन कार्यकर्ता,पत्रकार,बुद्धिजीवी आदि मौजूद थे।

JOIN OUR WHATSAPP GROUP

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS