Saturday, December 20, 2025
Saturday, December 20, 2025
HomeGiridihगिरिडीह : NMOPS जिला इकाई की बैठक संपन्न, जयघोष महासम्मेलन की सफलता...

गिरिडीह : NMOPS जिला इकाई की बैठक संपन्न, जयघोष महासम्मेलन की सफलता की बनी रणनीति

बैठक में शामिल सदस्य

गिरिडीह : जयघोष महासम्मेलन को लेकर न्यू बरगंडा स्तिथ सर जे सी बोस बालिका उच्च विद्यालय के सभागार में सोमवार को एनएमओपीएस जिला इकाई की एक बैठक जिला संयोजक मुन्ना प्रसाद कुशवाहा की अध्यक्षता में की गई। बैठक में बतौर विशिष्ट अतिथि प्रांतीय मीडिया पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद, प्रांतीय महिला सचिव शमा परवीन मौजूद थीं।

इस बाबत संयोजक मुन्ना कुशवाहा ने बताया कि जिला आगामी 26 जून को रांची में होने वाले जयघोष महासम्मेलन की रैली के लिए एनएमओपीएस गिरिडीह इकाई के सदस्य शहर के झंडा मैदान से सुबह 06 बजे रवाना होंगे। जिले के सभी एनपीएस कर्मचारी बिरसा जैविक उद्यान ओरमांझी में जमा होंगे और वहां से एक साथ सुबह 10 बजे कार्यक्रम स्थल रांची के मोराबादी मैदान के लिए रवाना होंगे।

जानकारी दी गई कि ऐतिहासिक जयघोष महा सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी प्रखंडों के प्रखंड संयोजक के साथ कार्यक्रम पदाधिकारी का मनोनयन किया गया है। जिनको प्रखंड स्तर पर सभी विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए अधिक से अधिक संख्या में एनपीएस कर्मचारियों को रांची लेकर जाना है और पुरानी पेंशन लेकर आना है। सभी प्रखंडों के कर्मचारियों की उपस्थिति कार्यक्रम स्थल मोराबादी मैदान में ली जाएगी। बताया गया कि जिला एनएमओपीएस की महिला प्रकोष्ठ का गठन सर्वसम्मति से किया गया है। जिसमें अध्यक्ष प्रियंका माथुर, शिक्षा सचिव कल्पना सिंह, स्वास्थ्य विभाग उपाध्यक्ष, पापिया सरकार माध्यमिक शिक्षा कार्यकारिणी रूपा कुमारी, आरक्षी रेनू यादव, रियल डब्लू उप्पल, एशियन हेरेंज माध्यमिक शिक्षा निशा रानी, सविता कुमारी, कुमारी स्वीटी का मनोनयन किया गया।

कार्यक्रम की सफलता के लिए आगामी 21 जून जून को धनवार, बिरनी, सरिया और बगोदर का दौरा जिला एनपीएस की टीम करेगी और विभिन्न विभागों में सेवारत सरकारी कर्मचारियों से समन्वय स्थापित करते हुए अधिक से अधिक संख्या में पेंशन जयघोष महा सम्मेलन में शामिल होने की अपील करेगी।

जिला एनएमओपीएस टीम के मीडिया प्रभारी महेंद्र प्रसाद दांगी ने जानकारी दी कि आज के बैठक में जिला संरक्षक घनश्याम गोस्वामी, जिला कोषाध्यक्ष रविकांत चौधरी, कर्मचारी संघ के संयोजक विकास, शिक्षक संघ के सचिव ऋषि कांत, मनोज रजक, विनोद प्रसाद यादव, दयानंद कुमार, मोहम्मद अख्तर अंसारी, रंजीत कुमार, संदीप कुमार, पुलिस मरांडी, जुगल किशोर पंडित, शंकर प्रसाद, अनुज कुमार, मिथुन राज, प्रकाश कुमार, माला लता मुर्मू, चंदन सिंह, सचिन कुमार, उमेश चौधरी सहित कई पेंशन विहीन मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS