Friday, December 19, 2025
Friday, December 19, 2025
HomeGiridihगिरिडीह : RK DF विश्वविद्यालय द्वारा सुभाष शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय में सम्मान...

गिरिडीह : RK DF विश्वविद्यालय द्वारा सुभाष शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन

सुभाष शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय में सम्मान समारोह

गिरिडीह : आरके डीएफ विश्वविद्यालय रांची द्वारा “गुरु शिक्षा सम्मान”समारोह का आयोजन किया गया। गिरिडीह : आरके डीएफ विश्वविद्यालय रांची द्वारा
सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय गिरिडीह में शनिवार को “गुरु शिक्षा सम्मान” समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों, शिक्षाविदों और मीडिया प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।

इस बाबत शैक्षिक निदेशक डॉ राजीव रंजन ने कहा कि शिक्षा और शिक्षक के बीच अन्योंन्आश्रय संबंध है। दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। शिक्षकों का सम्मान का तात्पर्य है शिक्षा का सम्मान, इसकी आवश्यकता वर्तमान में अति आवश्यक है क्योंकि इसकी कमी दृष्टिगत हो रही है
इसे दूर करना विद्यार्थी, शिक्षक और समाज का कर्तव्य है।

कार्यक्रम में असिस्टेंट रजिस्ट्रार कमल कांत दुबे, जनसंपर्क अधिकारी रामप्रवेश सिंह, हेड ब्रांडिंग एंड प्रमोशन के प्रमुख मिस्टर विकास राय उपस्थित हुए। वहीं मौके पर सुभाष ग्रुप संस्था के चेयरमैन संजय कुमार सिंह, डिप्टी डायरेक्टर आकाश परमहंस, सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय गिरिडीह के प्राचार्य डॉ अनुज कुमार, सुभाष पब्लिक स्कूल की उप प्राचार्या मौसमी भाद्रा, राजेश सिन्हा, गिरिडीह कोचिंग संघ के हेड मुकेश सिंह, धनबाद कोचिंग संघ के हेड समेत समारोह में गिरिडीह के दो सौ शिक्षाविद शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS