Wednesday, February 4, 2026
Wednesday, February 4, 2026
HomeGiridihगिरिडीह: तिरंगा झांकी निकालकर सरिया में मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव

गिरिडीह: तिरंगा झांकी निकालकर सरिया में मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव

नेहरू युवा केंद्र सरिया

गिरिडीह : आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 13 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक आजादी का अमृत महोत्सव बेहद ही शानदार तरीके से पूरा देश मना रहा है। इसी कड़ी में सरिया प्रखंड के कोयरीडीह में नेहरू युवा केन्द्र गिरिडीह व ज्ञानवाटिका उच्च विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में तिरंगा झांकी निकाली गई। तिरंगा झांकी विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर कोयरीडीह व कंचनपुर के गलियों से गुजरकर पुनः विद्यालय परिसर में पहुंची। झांकी में भारत माता, महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, रानी लक्ष्मीबाई आदि महान स्वतंत्रता सेनानियों के रूप धरी बच्चियां नजर आई। रैली में आजादी के नारों व स्वतंत्रता सेनानियों के नारों से क्षेत्र गूंज रहा था। कार्यक्रम में समस्त शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारी, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेविका चंचला कुमारी समेत सैकड़ो बच्चियाँ शामिल थीं।

Dr randhir verma
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS