Thursday, March 26, 2026
Thursday, March 26, 2026
HomeGiridihगिरिडीह : बिहार में महागठबंधन की सरकार, जमुआ में राजद कार्यकर्ताओं में...

गिरिडीह : बिहार में महागठबंधन की सरकार, जमुआ में राजद कार्यकर्ताओं में जश्न

राजद कार्यकर्ताओं में जश्न

गिरिडीह : बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने पर राजद कार्यकर्ताओं में खुशी है। राजद कार्यकर्ताओं ने जमुआ चौक पर विजय जुलूस निकाला। इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी वहीं इस जीत की खुशी में जमकर आतिशबाजी की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजद नेता देवानंद हाजरा ने कहा कि बिहार में गठबंधन की सरकार नहीं यह लोकतंत्र की सरकार है भाजपा देश के संविधान के साथ छेड़छाड़ कर रही है । जिसके कारण लोकतंत्र खतरे में है। श्री हाजरा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार युवा एवं गरीब विरोधी सरकार है। जनता को झुठा वादा कर सता में आना इनका पुराना आदत है। जनता कि विकास के लिए महागठबंधन कि सरकार भविष्य के लिए बेहतर साबित होगा।

प्रदेश सचिव गिरेंद्र यादव ने कहा कि लालू यादव गरीबों के मसीहा है उनके देखरेख में बिहार के साथ-साथ झारखंड का भी चहुमुखी विकास होगा।

मौके पर राजद के वरिष्ठ नेता हुलास यादव , जिला उपाध्यक्ष रामकिशुन यादव , अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मो सबदर अली , प्रखंड अध्यक्ष मो लालबेग , वरिष्ठ नेता तीतु यादव, पुर्व प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन यादव , कासीम अंसारी, युवा नेता निरंजन यादव, पुरन यादव, उमेश हाजरा, संजय हाजरा, चांदनी देवी, अमोलवा देवी, मोहनी देवी, चमेली देवी समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS