Friday, December 19, 2025
Friday, December 19, 2025
HomeBengabadगिरिडीह : भाकपा माले ने किया आजादी मार्च, झंडोत्तोलन कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर...

गिरिडीह : भाकपा माले ने किया आजादी मार्च, झंडोत्तोलन कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील

माले की आजादी मार्च

गिरिडीह : भाकपा माले ने आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर 9-15 अगस्त तक चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार को ‘आजादी मार्च’ का आयोजन किया। बेंगाबाद प्रखंड में माले कार्यालय से निकाले गए आजादी मार्च की अगुवाई पार्टी नेता सह अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने की।

उन्होंने कहा कि देश के करोड़ों लोग लुटेरी अंग्रेजी हुकूमत के शासन में शोषण के शिकार हुए। अनगिनत लोगों ने आजादी के लिए अपनी शहादतें दी तब जाकर देश आजाद हुआ। लेकिन जो लोग आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों के साथ खड़े रहे, अंग्रेजों को माफीनामा लिखकर उनके लिए मुखबिरी की, क्रांतिकारियों को पकड़वाने का काम किया, उनके विचारों का समर्थन करने वाले आज फर्जी देशभक्ति दिखाकर देश के लोगों को बरगलाने में लगे हैं।

कहा कि देश की आजादी के बाद भारत के लोगों के लिए तैयार संविधान लागू हुआ। आज उस संविधान की मूल भावना से ही खिलवाड़ किया जा रहा है। देश में लोकतंत्र खतरे में है। विरोध की आवाज दबाई जा रही है। देश की संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता खतरे में है। फासीवादी सरकार इन संस्थाओं का बेजां इस्तेमाल कर रही है।

श्री यादव ने लोगों से आगामी 15 अगस्त को स्वतन्त्रता दिवस पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम में जगह-जगह बढ़-चढ़कर भाग लेकर देश के संविधान और लोकतंत्र बचाने तथा शहीदों के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया और कहा कि भाकपा माले के कार्यकर्ता आजादी के 75 साल अभियान के तहत घर-घर जाकर संविधान बचाने, लोकतंत्र बचाने और शहीदों के सपनों का भारत बनाने का संदेश पहुंचाने का काम करेंगे।

कार्यक्रम में प्रखंड सचिव शिवनंदन यादव, राजेंद्र मंडल, रामलाल मंडल, अखिलेश राज, शंभू ठाकुर, फोदार सिंह, कुमार सिंह, रामलाल मुर्मू, सुनील कुमार राय, नुनु सिंह, कादिर अंसारी, कमरुद्दीन अंसारी, पंकज शर्मा, छोटेलाल यादव, महादेव महतो, महेंद्र साव, कुंती देवी, चंपा देवी, मुन्नी देवी, बासदेव दास, दशरथ साव, भुदाली पंडित, विक्की दास, छोटेलाल दास, दिवाली यादव, रूपनारायण महतो सहित अन्य लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS