Friday, December 19, 2025
Friday, December 19, 2025
HomeBagodarगिरिडीह : मंत्री और विधायक ने बगोदर में 3 सड़कों का शिलान्यास...

गिरिडीह : मंत्री और विधायक ने बगोदर में 3 सड़कों का शिलान्यास किया, जानिए कौन-कौन सी सड़क का हुआ शिलान्यास

बागोदर में सड़क शिलान्यास
गिरिडीह : भारत सरकार के केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी और बगोदर विधायक विनोद सिंह ने बिरनी प्रखण्ड के डबरसैनी चौक पर तीन सड़कों का शिलान्यास किया। तीन सड़कों के शिलान्यास से स्थानीय लोगों में काफी खुशी देखने को मिली।

इन सड़कों का हुआ शिलान्यास –

1. डबर सैनी से कल्हाजोरी पथ 
2. सरिया धनवार रोड़ हाई स्कूल से जूरपा ,गोंगरा, पथलड़िहा होते हुए रूपायडीह पथ 
3. माखमरगो चानो पथ से दलांगी पथ 

छूटे इलाकों में भी होगा निर्माण

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं को पूरा करके क्षेत्र का विकास किया जाएगा। जिस गांव में सड़क छूट गए हैं उनका प्रस्ताव भेजा जाए, उन सभी सड़कों को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनवाया जाएगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बगोदर विधायक विनोद सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाओं से बगोदर का पूरा विकास किया जाएगा।
कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, पूर्व विधायक नागेंद्र महतो ,जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सहायक निर्देशक सामाजिक सुरक्षा, प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे l
 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS