Sunday, March 22, 2026
Sunday, March 22, 2026
HomeGiridihगिरिडीह : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर माले ने कोवाड़ में...

गिरिडीह : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर माले ने कोवाड़ में किया आजादी मार्च

आजादी मार्च

गिरिडीह : देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर रविवार को सदर प्रखंड के कोवाड़ में भाकपा माले द्वारा आजादी मार्च का आयोजन किया गया। माले के स्थानीय सचिव मनोज यादव, कार्तिक वर्मा, पंकज वर्मा आदि ने अगुवाई करते हुए लोगों से घर-घर तिरंगा फहराने और कल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडोत्तोलन में भाग लेकर शहीदों के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

अपने संबोधन में पार्टी के राज्य कमेटी सदस्य सह अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि, पूरे देश में आजादी की वर्षगांठ पर उल्लास है। लोग बढ़-चढ़कर आजादी का पर्व मना रहे हैं। 75 वर्ष की आजादी का उत्साह लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। यह अभूतपूर्व है। कहा कि दूसरी तरफ आजादी के 75 वें वर्ष में भी देश की बड़ी आबादी अभाव का जीवन जी रही है। देश में कई एक मूलभूत समस्याएं हैं, जिन्हें आज तक हल नहीं किया गया। समय के साथ होने वाले अपेक्षित विकास को भी नजरअंदाज किया गया, इससे इनकार नहीं किया जा सकता। देश की आजादी की लड़ाई के अमर शहीदों ने जिस तरह के भारत का सपना देखा था, वह अभी भी अधूरा है। श्री यादव ने कहा कि इस गिरिडीह जिले में 350 से भी अधिक ऐसे गांव हैं जहां आज तक सड़क की सुविधा नहीं हो पाई है। इस कारण ऐसे कई गांवों तक एंबुलेंस भी नहीं पहुंच पाते, और कई लोगों की जान चली जाती है। इस तरह के अनेकों सवाल आज लोगों के सामने खड़े हैं। उन्होंने भी लोगों से कल स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा शहीदों के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनोज कुमार यादव, कार्तिक वर्मा, पंकज वर्मा, सहदेव वर्मा, नेपाल कोड़ा, बाबूलाल कोड़ा, राजू कोड़ा, हुकन कोड़ा, रूपलाल गोस्वामी, कृष्णा कोड़ा, बिनोद महतो, दीपक कुमार वर्मा, अख्तर अंसारी, अजीत कुमार वर्मा, सोहानंद कोड़ा, रंजन कोड़ा, बिस्पत महतो, शंकर वर्मा समेत अन्य मौजूद थे।

Randhir ji

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS