Sunday, March 22, 2026
Sunday, March 22, 2026
HomeGiridihगिरिडीह : हर घर तिरंगा को लेकर भाजपा मंडल कार्यकर्ताओ की बैठक...

गिरिडीह : हर घर तिरंगा को लेकर भाजपा मंडल कार्यकर्ताओ की बैठक संपन्न

तिसरी में हर घर तिरंगा

गिरिडीह : जिले के तिसरी स्तिथ बरनवाल धर्मशाला में भाजपा मंडल कार्यकर्ताओ की एक बैठक हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह धनवार विधायक बाबुलाल मरांडी, भाजपा के नेता सह पूर्व आईजी लक्ष्मण सिंह मौजूद थे। बैठक में तिसरी व चंदौरी मंडल के दर्जनो भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक में हर घर तिरंगा कार्यक्रम सफल बनाने में जोर दिया गया।आगामी 13 अगस्त से 15 अगस्त तक देश की शान व सम्मान में प्रखंड के प्रत्येक पंचायत में पंचायत अध्यक्ष व सक्रिय कार्यकर्ता को हर घर तिरंगा फहराने के लिये जागरूक करने का निर्देश दिया गया। उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओ को श्री मरांडी ने कहा देश के पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वाहन को पूरे देश मे तिरंगा हर घर मे लहराएगा।जिसके लिए लोगो को तिरंगे की रख रखाव व महत्व की जानकारी दे।बैठक के दौरान मंडल अध्यक्ष से पंचायत अध्यक्ष,संयोजक,बूथ अध्यक्ष आदि का जानकारी लिया गया।पंचायत के शक्ति केंद्र व बूथों की जानकारी लिया गया। बैठक में श्री मरांडी ने मंडल अध्यक्ष को पंचायत कमिटी की स्थिति में सुधार करने की बात कही।

बैठक में भाजपा के सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव,सक्रिय कार्यकर्ता लक्ष्मण मोदी,किशुन यादव,रामचन्द्र यादव,राजेश कुमार,रविन्द्र पंडित,संजीत राम,सुनील साव बारी बारी से कार्यकर्ताओ को संबोधन की।बैठके में कपिल यादव,रविन्द्र पंडित ,सुनील शर्मा,राजू विश्वकर्मा,कोलेश्वर सिंह,नरेश यादव,अजय यादव,संतोष सिंह, वीरेंद्र बरनवाल सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।कार्यक्रम का संचालन रविन्द्र पंडित व अध्यक्षता सुनील शर्मा ने की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS