Tuesday, March 24, 2026
Tuesday, March 24, 2026
HomeGiridihगिरिडीह : 28 अगस्त को होगा कुशवाहा संघ गिरिडीह का चुनाव, जानिए...

गिरिडीह : 28 अगस्त को होगा कुशवाहा संघ गिरिडीह का चुनाव, जानिए चुनाव से जुड़ी सारी बातें

कुशवाहा संघ गिरिडीह

 गिरिडीह: कुशवाहा संघ गिरिडीह का जिला स्तरीय चुनाव 28 अगस्त 2022 को होने जा रहा है। इसके लिए 24 अगस्त 2022 को कुशवाहा छात्रावास में नामांकन प्रपत्र भरे जाएंगे। नामांकन प्रपत्र की वापसी 25 अगस्त तक होगी। 27 अगस्त को नामांकन प्रपत्र का कमेटी जांच करेगी।

मुख्य 3 पद अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष का चुनाव किए जाएंगे बाकी पदों के लिए सदस्यों को मनोनीत किया जाएगा। इस चुनाव में मतदाता के रूप में प्रखंड स्तर पर चुने गए सभी पदाधिकारी ,जिला स्तर पर प्रखंड स्तर से भेजे गए प्रतिनिधि एवं संस्था के स्थाई सदस्य होंगे। चुनाव हेतु संचालन के लिए 11 सदस्यीय कमिटी बनाया गया है जिसमें डॉ कपिल देव महतो, रामदेव प्रसाद वर्मा, तिलक महतो, डॉ शशि भूषण प्रसाद, योगेश्वर महतो, अशोक कुमार वर्मा, रामाकांत शरण, हरिनंदन कुमार वर्मा, नागेश्वर प्रसाद वर्मा, अर्जुन प्रसाद कुशवाहा, बैजनाथ प्रसाद वर्मा को जिला चुनाव प्रभारी बनाया गया है। कुशवाहा संघ जिला चुनाव प्रभारी बैजनाथ प्रसाद वर्मा ने तमाम प्रखंड के पदाधिकारियों से निवेदन किया गया है कि जिला में होने वाले चुनाव में भाग लेना सुनिश्चित किया जाए। 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS