Sunday, March 22, 2026
Sunday, March 22, 2026
HomeGiridihगिरिडीह: PM किसान योजना के लाभुकों के KYC सह भूमि अभिलेखों का...

गिरिडीह: PM किसान योजना के लाभुकों के KYC सह भूमि अभिलेखों का सत्यापन, फसल राहत योजना का रजिस्ट्रेशन

PM किसान योजना

गिरिडीह : जिले के जमुआ प्रखंड के 42 पंचायत सचिवालयों में दो दिवसीय मेगा शिविर का आयोजन 16 से 17 अगस्त तक किया गया था। पीएम किसान के लाभुकों का प्रज्ञा केंद्र (सी एस सी) द्वारा एके किया गया। वहीं लाभुकों के भूमि अभिलेखों का सत्यापन राजस्व कर्मचारी द्वारा किया गया।शिविर का निरीक्षण करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार,अंचलाधिकारी द्वारिका बैठा ने कहा कि पीएम किसान लाभार्थियों का युद्धस्तर पर शत प्रतिशत E-KYC व भूमि अभिलेख सत्यापन कार्य पूर्ण करना है ताकि योजना का लाभ से आच्छादित हो सके। अपने पंचायत के प्रज्ञा केंद्र में ही पीएम किसान का E-KYC करवाएं। झारखंड राज्य फसल राहत योजना का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाए । कोई भी प्रज्ञा केंद्र(सी एस सी) भी एल ई आवंटित अपने पंचायत के दायरे से बाहर कार्य न करें,अन्यथा कारवाई होगी। प्रखंड ,अंचल कार्यालय से प्रतिनियोजित पर्यवेक्षक कनीय अभियंता,सहायक अभियंता जनसेवक शिविर का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए।

शिविर के सफल आयोजन में मुखिया, प्रज्ञा केंद्र (सी एस सी) भी एल ई ,ग्राम रोजगार सेवक,कृषक मित्र को अहम भूमिका रही। E-KYC व भूमि अभिलेख सत्यापन के लिए शिविर में भी भीड़ उमड़ पड़ा।

पोबी पंचायत सचिवालय में मुखिया जयंती देवी की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में प्रज्ञा केंद्र संचालक योगेश कुमार पाण्डेय ने पीएम किसान लाभार्थियों का E-KYC किया। वहीं झारखंड राज्य फसल राहत योजना का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है।

मौके पर पर्यवेक्षक जनसेवक ओमकार देव,राजस्व कर्मचारी कुमार,ग्राम रोजगार सेवक वंशीधर पाठक,कृषक मित्र छोटन कुमार सिंह, स्वयं सेवक दिलीप कुमार राम ,वार्ड सदस्य अजीत चंद्रवंशी,मुखिया पति लखन दास सहित किसान मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS