Wednesday, February 4, 2026
Wednesday, February 4, 2026
HomeDhanbadधनबाद : 'अंकिता को न्याय दो' की मांग के साथ ABVP ने...

धनबाद : ‘अंकिता को न्याय दो’ की मांग के साथ ABVP ने की आक्रोश पदयात्रा, शाहरुख को फांसी देने की मांग की

अंकिता को न्याय दो

धनबाद : ‘अंकिता को इंसाफ दो’ की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कतरास इकाई के द्वारा मंगलवार को सूर्य मंदिर से लेकर कतरास थाना चौक तक आक्रोश पदयात्रा निकाली गई।

आक्रोश पदयात्रा में सैकड़ो छात्र-छात्राएं शामिल हुए और एक स्वर में ‘अंकिता को न्याय दो’ , ‘शाहरुख को फांसी दो’ नारों के साथ आवाज बुलंद की।

प्रदर्शन में मुख्य रूप से विद्यार्थी परिषद के वरीय सदस्य व पूर्व कार्यकर्ता चुन्ना यादव ने कहा कि हेमन्त सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। झारखंड की बहू बेटियां असुरक्षित हैं। कहा, अगर नैतिकता बची है तो हेमन्त सरकार अविलंब इस्तीफा दें।
इस मौके पर विद्यार्थी परिषद के वरीय कार्यकर्ता व पूर्व नगर मंत्री शिवम रवानी ने कहा कि अगर दोषियों को फांसी नहीं हुई तो सड़क से सदन तक प्रदर्शन होगा।
मौके पर नगर मंत्री अक्षय गुप्ता, कतरास कॉलेज अध्यक्ष स्वयं स्वर्ण, छात्रा प्रमुख काजल कुमारी, अनुराग महतो, अनुज सिंह, राहुल, सुमित, विष्णु, पिंकी, लक्ष्मी, सौरव, बिपिन, सूरज, निखिल, रमेश, दिव्यांश गवाल्स, करण माकन, सूरज, छोटू, राजा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS