गिरिडीह : मारवाड़ी युवा मंच गिरिडीह प्रेरणा शाखा द्वारा सोमवार को अग्रसेन चौक, हनुमान मंदिर के पास डी क्लब लगाया गया। डी क्लब में मधुमेह ब्लड प्रेशर और वजन की निशुल्क जांच की गई।
बताया गया कि शाखा द्वारा D क्लब हर महीने लगाया जाता है। इस वर्ष के पहले डी क्लब के कैंप में 400 लोगों ने निशुल्क मधुमेह ब्लड प्रेशर और वजन की जांच कराई। इस कैंप की सफलता के बाद शाखा ने नेक्स्ट कैंप अगले महीने जल्दी लगाने का निर्णय लिया है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष अर्चना केडिया, सचिव रिया अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पूनम चिरानिया और कार्यक्रम संयोजिका रक्षा खंडेलवाल की भूमिका अहम रही।


