Friday, April 18, 2025
Friday, April 18, 2025
HomeGiridihगिरिडीह : योगासना स्पोर्ट्स टीम तृतीय राज्यस्तरीय योगासना स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के लिए...

गिरिडीह : योगासना स्पोर्ट्स टीम तृतीय राज्यस्तरीय योगासना स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के लिए रांची रवाना

योगासना स्पोर्ट्स गिरिडीह

गिरिडीह : रांची के सरला बिरला यूनिवर्सिटी में होने वाले तृतीय राज्य स्तरीय योगासना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में भाग लेने के गिरिडीह की 18 सदस्यीय टीम गुरुवार को रांची के लिए रवाना हुई। टीम में पंद्रह खिलाड़ी, दो कोच और एक मैनेजर शामिल हैं।

ये खलाड़ी हैं शामिल

इस टीम में सब-जूनियर बालिका वर्ग में प्रतिज्ञा कुमारी विश्वकर्मा, प्रीति कुमारी, श्वेता कुमारी, आशु कुमारी, वहीं बालक वर्ग में विनीत भूषण, अमन कुमार वर्मा और कुंदन कुमार शामिल हैं।
जूनियर बालिका वर्ग में अंजनी कुमारी,चाँदनी कुमारी ,कृष्णा रत्नाजली वहीं बालक वर्ग में धीरज कुमार वर्मा, धर्म दास शामिल हैं।
सीनियर बालिका वर्ग बालक वर्ग में उमेश कुमार वर्मा, अमित कुमार, मोहित कुमार तिवारी, अभिषेक कुमार और फलजीत कुमार शामिल हैं।

निशुल्क तकनीकी प्रशिक्षण

गिरिडीह योगासना एक्सपोर्ट संघ के महासचिव अनिता कुमारी ओझा ने बताया कि 15 से 17 सितंबर तक रांची के सरला बिरला यूनिवर्सिटी में तृतीय राज्य स्तरीय योगासना स्पोर्ट्स प्रतियोगिता हो रहा है जिसमें भाग लेने गिरिडीह की टीम रांची के लिए रवाना हुई। इनका प्रदर्शन अच्छा हो और वो पदक जीतने में कामयाब रहे इसके लिए संघ द्वारा इन सभी खिलाड़ियों के लिए पूर्व में रांची से कोच बुला कर तीन दिवसीय निशुल्क तकनीकी प्रशिक्षण भी दिया गया था।

भविष्य बना सकते हैं

वहीं जिला योगासना संघ के कोषाध्यक्ष अमित स्वर्णकार ने बताया कि गिरिडीह से पहली बार योगा की टीम राज्यस्तरी प्रतियोगिता में भाग लेने जा रही है जिस से गिरिडीह के योगा खिलाड़ियो में काफी उत्साह है और अब वो योगासना स्पोर्ट्स खेल के क्षेत्र में भी अन्य खेलों की तरह अपना भविष्य बना सकते हैं क्योंकि योगासना सपोर्ट्स संघ ऑफ इंडिया मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर भारत सरकार और इंडियन ओलिम्पिक संघ से मान्यता प्राप्त है। इसलिए इस खेल में भी पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को भी अन्य खेलों की तरह सरकार से मिलने वाली सुविधा मिलेगी।

खिलाड़ियों को शुभकामनाएं

सभी खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतिगोगिता में अपना अच्छा प्रदर्शन करते हुए पदक जीतने में कामयाब हो इसके लिए
गिरिडीह योगासना स्पोर्ट्स संघ के मुख्य संरक्षक संजीव कुमार, संरक्षक नवीन कांत सिंह, अध्यक्ष संतोष शर्मा, उपाध्यक्ष रणधीर कुमार गुप्ता, संतोष खत्री,सोनी साहा, पुष्पा शक्ति, महासचिव अनिता कुमारी ओझा, सह-सचिव दयानंद जैसवाल, चंदन शर्मा, शिव शर्मा, रिंकेश कुमार, मानसी कुमारी, उमेश कुमार, कोषाध्यक्ष अमित स्वर्णकार, कार्यकारणी सदस्य शशिकान्त, रोहित, आकाश, मुक्ता देवी, प्रेमलता देवी, रूबी प्रकाश, सपना रॉय, समता देवी, परमेन्द्र कुमार, उत्कर्ष कुमार, सुभाष तिवारी ने अपनी शुभकामनाएं और जीत की अग्रिम बधाई दी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS