Monday, March 23, 2026
Monday, March 23, 2026
HomeGiridihगिरिडीह : लंगटा बाबा कॉलेज में पोषण माह सह जागरूकता अभियान का...

गिरिडीह : लंगटा बाबा कॉलेज में पोषण माह सह जागरूकता अभियान का आयोजन

Langta baba college mirzaganj

गिरिडीह : जमुआ प्रखंड के मिर्जागंज स्तिथ लंगटा बाबा कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से प्राचार्य कमलनयन सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को पोषण माह सह जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को पोषण के बारे में जानकारी दी और अपने जीवन के साथ-साथ घर-गाॅंव को भी सुरक्षित रखने की बात की।

एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो भुवनेश्वर राम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पोषणयुक्त आहार मानव जीवन के लिए अतिआवश्यक है। इन्होंने पोषण की महत्ता पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। 
कार्यक्रम में प्रो बरुण कुमार सिंह, प्रो राम कृष्ण मंडल, प्रो दिलीप कुमार सिंह प्रो बिनोद कुमार राय, प्रो सुनील कुमार बर्णवाल, प्रो शकील अख़्तर, प्रो अवधेश कुमार गोस्वामी, प्रो अनिल कुमार देव, प्रो अजय कुमार, प्रो जयप्रकाश मिष्टकार, प्रो विनोद कुमार राय, प्रो अनिल साह, प्रो किशुन राणा, प्रो रुपा परासर, प्रो दिनेश पांडेय, प्रो सतीश कुमार, प्रो नागेंद्र पासवान, डॉ अहसान आलम, प्रो ललन कुमार शर्मा, प्रो राजीव कुमार, प्रो प्रदीप पांडेय आदि जयप्रकाश सिंह, चंदन कुमार, झलमल यादव तथा एनएसएस के स्वयंसेवकों में संतोष पासवान,‌प्रमोद, सिन्धु, नूरी, प्रियंका, सूचीत पासवान, राहुल कुमार, आनंद कुमार, बिट्टू, पारो वर्मा, सचिन आदि उपस्थित थे। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS