Monday, March 23, 2026
Monday, March 23, 2026
HomeGiridihगिरिडीह: JDU ने चलाया सदस्यता अभियान, 80 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य

गिरिडीह: JDU ने चलाया सदस्यता अभियान, 80 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य

JDU giridih

गिरिडीह : जनता दल यूनाइटेड ने गुरुवार को टावर चौक के निकट सदस्यता अभियान चलाया। इसको लेकर जेडीयू जिला अध्यक्ष त्रिभुवन दयाल की अध्यक्षता में एक शिविर लगाई गई और लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। 

जेडीयू जिला अध्यक्ष त्रिभुवन दयाल बताया कि प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो के निर्देश पर पूरे राज्य में जेडीयू का सदस्यता अभियान चल रहा है। इसी कड़ी में यहां पर भी सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश नेतृत्व के द्वारा इस अभियान के दौरान 80 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है।
जानकारी दी कि आज कई दलों को छोड़कर लोगों ने जेडीयू का दामन थामा। सभी को माला पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।
इस शिविर में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव रुद्रकांत लाल दास, सचिव लखेश्वर वर्मा, विनोद राणा, जवाहर केसरी, पवन वर्मा, केदार महतो, संजय रजक सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS