Wednesday, February 4, 2026
Wednesday, February 4, 2026
HomeBengabadगिरिडीह : ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के जन्मदिन पर जुलूस, मुस्लिम समुदाय ने निकाला जुलूस

गिरिडीह : ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के जन्मदिन पर जुलूस, मुस्लिम समुदाय ने निकाला जुलूस

ईद मिलादुन्नबी

गिरिडीह: जिले भर में रविवार को पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिवस पर मनाए जाने वाले इस त्योहार ईद मिलादुन्नबी की धूम रही। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जगह-जगह तकरीर, मिलाद, फातिहा, नात ए कलाम आदि कार्यक्रम का आयोजन किया।

इधर बेंगाबाद के चपुवाडीह में चपुवाडीह मस्जिद के मौलाना व मुखिया मोहम्मद समीम के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने जुलूस निकाला और नारेबाजी करते हुए जश्न मनाया। हाथ में इस्लाम का धार्मिक झंडा लेकर चल रहे लोगों जुलुस की शक्ल में चपुवाडीह से निकलकर मोड़ तक पहुंचे। जहां से वापस पूरे इलाके का भ्रमण करते हुए वापस बड़ी मस्जिद पहुंचे। बड़ी मस्जिद में जुलूस का समापन किया गया।
जानकारी दी गई कि इसी दिन पैगंबर हजरत मुहम्मद का जन्म हुआ था। इस्लाम धर्म के अनुयायियों के लिए ये काफी बड़ा पर्व है। इस दिन लोग घर और मस्जिदों में कुरान पढ़ते है। जुलूस निकालते हैं और दान व जकात करते हैं। मान्यता है कि इस दिन कुरान के पाठ से अल्लाह का रहम बरसता है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS