Sunday, March 22, 2026
Sunday, March 22, 2026
HomeGiridihगिरिडीह: कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने अधिवक्ता संघ के लिए उपलब्ध कराई...

गिरिडीह: कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने अधिवक्ता संघ के लिए उपलब्ध कराई एंबुलेंस

अन्नपूर्णा देवी

गिरिडीह: केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने शुक्रवार को सांसद मद से गिरिडीह अधिवक्ता संघ के लिए एंबुलेंस भेंट किया। जिसको लेकर अधिवक्ता संघ भवन में संघ की ओर से एक आभार समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकाश सहाय को कोडरमा सांसद ने एंबुलेंस की चाबी सौंपी। मौके पर केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री ने वकालतखाना में भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा को नमन किया। इस बाबत गिरीडीह जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रकाश सहाय ने कोडरमा सांसद और सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोविड के दौरान एंबुलेंस की काफी जरूरत पड़ी थी जिसके कारण समय पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो पा रहा था और यदि हो भी पा रहा था तो मरीज के अभिभावक से अधिक दाम लिया जा रहा था। जिसको देखते हुए इसकी चर्चा कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव से की गई। जिसके बाद उन्होंने इस बात को कोडरमा सांसद के समक्ष रखा।जिसके बाद गिरीडीह जिला अधिवक्ता संघ को एंबुलेंस उपलब्ध कराया गया जो खुशी की बात है। कहा कि यह एंबुलेंस जनता की सेवा पर सदैव तत्पर रहेगा और मार्केट के एंबुलेंस से कम दामों पर लोगों को उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही गिरिडीह अधिवक्ता संघ के सभी अधिवक्ताओं को और कोर्ट स्टाफ के लिए सिर्फ डीजल खर्च पर एंबुलेंस उपलब्ध कराया जाएगा।  मौके पर जिला जज वीना मिश्रा,सदर विधायक सुदीव्य कुमार सोनू, जमुआ विधायक केदार हाजरा, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी अमित रेणु, अधिवक्ता संघ के महासचिव चुन्नू कांत, उपाध्यक्ष बाल गोविंद साहू, सचिव दशरथ प्रसाद, सहायक कोषाध्यक्ष ज्योतिष कुमार सिन्हा, सचिव पुस्तकालय शिवेंद्र कुमार सिन्हा, कार्यकारिणी सदस्य चंदन सिन्हा, कार्यकारिणी सदस्य विशाल आनंद, विनोद यादव, वरीय अधिवक्ता के डी सिंह सहित कई अधिवक्तागण व नेतागण उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS