Friday, December 19, 2025
Friday, December 19, 2025
HomeGiridihगिरिडीह : चुनाव से पहले वोटर लिस्ट से छेड़छाड़ ? उपायुक्त...

गिरिडीह : चुनाव से पहले वोटर लिस्ट से छेड़छाड़ ? उपायुक्त को दिया गया आवेदन

Voter list giridih
गिरिडीह : भाकपा माले के गिरिडीह विधानसभा प्रभारी ने विभाग, कंप्यूटर ऑपरेटर और जनप्रतिनिधि की मिलीभगत से नगर निगम के वोटर लिस्ट में छेड़छाड़ किए जाने का आरोप लगाया है। वोटरों के बूथ को अपने फायदे के अनुसार शिफ्ट करने का आरोप लगाया। इन्होंने गिरिडीह डीसी को इस संबंध में पत्र लिखकर मामले की जांच कराने की मांग की है।
इस बाबत राजेश सिन्हा ने कहा कि नगर निगम चुनाव जल्द होना है। इसको लेकर प्रशासन ने वोटर लिस्ट सुधार को लेकर कई कैंप लगाए गए थे और आगे भी लगना जारी है। चुनाव आयोग चाहता है कि कोई वोटर छूट न जाए। सभी वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग नजदीक से नजदीक बूथ पर करें लेकिन कई प्रतिनिधि विभाग को भ्रमित कर देते है और अपने अनुसार अपने समर्थकों का वार्ड, बूथ बदलकर अपने समर्थन जुटाने की कोशिश में रहते हैं।
कहा कि कुछ जनप्रतिनिधि पिछले कई साल से कुछ कंप्यूटर ऑपरेटर और कर्मचारियों के मिली भगत से वोटर लिस्ट में छेड़छाड़ कर वार्ड, बूथ बदलने आदि का कार्य करते आए हैं। इसी को लेकर आज उपायुक्त को आवेदन दिया गया है। उपायुक्त से तत्काल इस पर जांच कराने का निवेदन किया गया है।
श्री सिन्हा ने जानकारी दी कि माले के द्वारा वार्ड चार और पांच का सर्वे किया गया। वार्ड पांच के लगभग चार सौ लिस्ट वार्ड 15 में, कुछ वार्ड 7 में और कुछ वार्ड 4 में भेज दिया गया है। 
इसी प्रकार वार्ड नंबर 4 के करीब 300 वोटरों को वार्ड नम्बर 5 में भेज दिया गया है। आवेदन में श्री सिन्हा ने दर्शाया है की पिछला सर्वे डेटा क्या था? और अब क्या हो गया।
 
श्री सिन्हा ने बताया की ऐसा हरेक वार्ड का प्रॉब्लम हो सकता है. राजनीतिक रंजिश के कारण ऐसा कुछ लोग मिली भगत से करते हैं ऐसा इसलिए कि सामने वाले प्रतिद्वंदी चुनाव में खड़ा ही न हो सके। माले ऐसा करने वाले का विरोध करता है। जांच करने से तुरंत सही गलत सामने आ सकता है।
कहा कि वोट के लिए कुछ प्रतिनिधि, अपने समर्थकों को अपना पॉकेट वोट समझने लगे हैं। इसलिए पांच सालो में कुछ प्रतिनिधि जनता के मांग को पूरा नहीं कर पाते है और फिर अपनी सुविधा के अनुसार बूथ बदलने लगते हैं।
श्री सिन्हा ने कहा कि वार्ड नंबर 5 के अरमान खान,राजू अंसारी ,सद्दाम अंसारी, जिशान अली,रहमत अंसारी, जसीम अकरम, कारू,कलाम,फिरोज आदि लोगों ने रात रात भर जाग कर लिस्ट मिलाया है और इस बात को सामने लाने में मदद की।


 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS