Friday, December 19, 2025
Friday, December 19, 2025
HomeGiridihगिरिडीह में मुख्यमंत्री ने किया "आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार" का...

गिरिडीह में मुख्यमंत्री ने किया “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” का शुभारंभ

Hemant Soren giridih

गिरिडीह: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को जिले के झंडा मैदान से ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ योजना का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत ग्रामीण मंत्री आलमगीर आलम, श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विनय चौबे पहले बोड़ो स्थित हवाई अड्डा पहुंचे। जहां सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, गांडेय विधायक सरफराज अहमद, झामुमो अध्यक्ष संजय सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा, सतीश केडिया समेत अन्य नेताओं ने बुके देकर मुख्यमंत्री व अन्य अतिथियों का स्वागत किया। जिसके बाद पुलिस द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्री और अधिकारी सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल झंडा मैदान पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री आलमगीर आलम, जगरनाथ महतो, सत्यानंद भोक्ता, सदर विधायक सुदिव्य सोनू, गांडेय विधायक डॉ सरफराज अहमद, बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह, जिप अध्यक्ष मुनिया देवी, उप मेयर प्रकाश सेठ ने बारी बारी से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
Hemant Soren in giridih
कार्यक्रम के दौरान 61 योजनाओं का मुख्यमंत्री व मंत्रियों ने ऑनलाइन शिलान्यास और उद्घाटन किया। जिसके बाद गिरिडीह लाभुकों के बीच 976.56 करोड़ की परिसंपत्ति का वितरण और 391 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि वर्तमान समय में राज्य के हर और विकास के कार्य तेज गति से हो रहा हैं। सर्वजन पेंशन योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों व विधवा माता बहनों को ससमय पेंशन की राशि खातों में भेजी जा रही है। 20 लाख नए राशन कार्ड बनाकर गरीबों को अनाज दिया जा रहा है। अन्य योजनाओं के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के माध्यम से राज्य के 9 लाख बच्चियों को राज्य सरकार की ओर से राशि दी जाएगी। वही पशुधन योजना स्वरोजगार योजना बिरसा हरित क्रांति योजना समेत कई महत्वकांक्षी योजना राज्य भर में चलाई जा रही है।
मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार और भाजपा नेताओं पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार को पूंजीपतियों और व्यापारी से लेना देना है। भाजपा के नेता रांची में बैठकर षडयंत्र रचने का काम और राज्य सरकार की छवि को धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं। केंद्र सरकार ईडी और सीबीआई का सहारा लेकर सरकार के मनसूबे पर पानी फेरने का काम कर रही है। जिसे कभी सफल होने नहीं दिया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता गिरिडीह विधायक गांडेय विधायक बगोदर विधायक ने भी संबोधित किया। जिसके उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने सभी मंचासीन अतिथियों को स्मारक चिन्ह और जेएसएलपीएस की सखी मंडल बहनों द्वारा तैयार किए गए प्लासमार्ट बास्केट देकर सम्मानित किए। कार्यक्रम के दौरान कुल 20 विभागों की ओर से स्टाल लगाए गए थे। जिसका अवलोकन मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों ने किया। 
मौके पर जिले के सभी अधिकारी पुलिस जवान मौजूद थे।

ये भी पढ़ें – गिरिडीह : जानिए आपके इलाके में कब और कहां होगा ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन….

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS