Monday, March 23, 2026
Monday, March 23, 2026
HomeGiridihगिरिडीह : विभिन्न मिठाई दुकानों से किया गया सैंपल कलेक्ट, होगी जांच

गिरिडीह : विभिन्न मिठाई दुकानों से किया गया सैंपल कलेक्ट, होगी जांच

Giridih sweet

गिरिडीह : सदर अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देशानुसार आगामी त्योहारों के मद्देनजर मंगलवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ. पवन कुमार ने अपनी टीम के साथ शहर के विभिन्न मिठाई दुकानों में जाकर सैंपल कलेक्ट किया और जांच के लिए लैब भेज दिया गया। साफ सफाई पर भी विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया। इस क्रम में सबसे पहले अधिकारी कोर्ट रोड स्थित दुर्गा मिष्ठान भंडार पहुंचे। जहां मिठाई, पनीर समेत अन्य सामग्रियों के सैंपल कलेक्ट किया।

इस बाबत खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने बताया कि दीपावली पर्व को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देशानुसार मिठाई दुकानों की जांच हेतु अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्व त्योहार के दिनों में मिठाइयों को बनाने में औद्योगीकरण केमिकल नकली खोवा आदि का प्रयोग किया जाता है। इसी को लेकर विभिन्न दुकानों की छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि मिठाइयों और पनीर के सैंपल लेकर लैब भेजा जा रहा है। जांच के दौरान मिलावटी पाई जाती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान दीपावली तक जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS