Sunday, March 22, 2026
Sunday, March 22, 2026
HomeGiridihगिरिडीह: सदर विधायक ने निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का किया...

गिरिडीह: सदर विधायक ने निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का किया औचक निरीक्षण, घाटों को दुरुस्त करने का दिया निर्देश

विधायक घाट निरीक्षण

गिरिडीह: आगामी लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को देखते हुए सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने बुधवार को नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के क्रम में विधायक ने घाटों पर व्याप्त समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया। विधायक के नेतृत्व में सबसे पहले झरिया गादी छठ घाट का निरीक्षण किया गया। जिसके बाद दीनदयाल घाट, शिव शक्ति घाट, अरगाघाट, मेट्रोस गली घाट, नया पुल सिहोडीह छठ घाट, सिहोडीह हरिजन छठ घाट, सीतलपुर छठ घाट, प्रोफेसर कॉलोनी छठ घाट, आश्रम रोड छठ घाट, शास्त्री नगर छठ घाट, पेसरागढ़ छठ घाट, पचंबा बुढ़वा आहर छठ घाट का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिन छठ घाटों में कमियां पाई गई और वहां के स्थानीय लोगों द्वारा समस्याओं को बताया गया उसे दुरुस्त करने के लिए विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में विधायक के अलावे झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, उप नगर आयुक्त स्मिता कुमारी, सिटी मैनेजर मंजूर आलम, एनआरपी के अजीत कुमार, बिजली विभाग के अधिकारी, नगर थाना प्रभारी आरएन चौधरी समेत झामुमो के कार्यकर्ता शामिल थे।  इस बाबत विधायक ने बताया कि छठ पर्व को देखते हुए घाटों की साफ-सफाई समेत अन्य समस्याओं के निराकरण से संबंधित कार्य शुरू कर दिए गए हैं। निगम की ओर से भी घाटों की साफ-सफाई का कार्य शुरू कर दीया गया है। विधायक ने कहा कि छठ पूजा के दौरान छठ व्रतियों और लोगों को दिक्कतों का सामना ना करना पड़े इस को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छठ पर्व तक सभी घाटों को दुरुस्त कर दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान पार्टी की ओर से अजीत कुमार पप्पू ,अजय कांत झा ,सुमित कुमार ,अभय सिंह ,राकेश रंजन, रॉकी सिंह, प्रदोष कुमार ,गौरव कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS