Friday, December 19, 2025
Friday, December 19, 2025
HomeGiridihगिरिडीह : हेमंत सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा का जनाक्रोश...

गिरिडीह : हेमंत सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा का जनाक्रोश प्रदर्शन, वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में बैठक

Bjp giridih

गिरिडीह : भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार संपूर्ण राज्य में सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जन-आक्रोश प्रदर्शन करने की घोषणा की गई है। इसी के निमित्त शुक्रवार को गिरिडीह परिसदन भवन में जनाक्रोश प्रदर्शन कार्यक्रम के प्रभारी, प्रदेश के उपाध्यक्ष सह मांडू के विधायक जयप्रकाश पटेल, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह कोडरमा लोकसभा के सांसद अन्नपूर्णा देवी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा, जमुआ विधायक केदार हाजरा की उपस्थिति एवं जिलाध्यक्ष महादेव दुबे के नेतृत्व में एक कामकाजी बैठक की गई।

बैठक के माध्यम से जिले के सभी 34 मंडल के मंडल अध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि आगामी 7 से 12 नवंबर तक सभी प्रखंड मुख्यालयों में जन-आक्रोश प्रदर्शन आहूत की जाएगी। उसके पश्चात जिला मुख्यालय में गिरिडीह के सभी 34 मंडलों से आए हुए भाजपा कार्यकर्ताओं नेताओं द्वारा जन आक्रोश प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। इसके संदर्भ में कार्यक्रम को सफलीभूत करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश सभी मंडल अध्यक्ष को दे दी गई है।

कार्यक्रम में दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि राज्य की मौजूदा सरकार केवल घोषणाओं की सरकार है। वर्ष 2019 में सरकार बनने के बाद से लेकर आज तक बस केवल जनता को गुमराह करने के लिए सरकार के द्वारा लोकलुभावन घोषणाएं की गई हैं। आज तक जनोपयोगी योजनाओं को धरातल पर उतारा नहीं गया। विकास के सभी मापदंड कागजों पर अंकित है। इन योजनाओं का वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है। 

कहा कि मामला चाहे तुष्टीकरण की हो या राज्य के युवाओं को गुमराह करने की, अनुबंध कर्मियों के साथ भी वादाखिलाफी की गई है। मुख्यमंत्री कृषि समृद्धि योजना को बंद कर दिया गया, महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ₹1 में निबंधन योजना को भी बंद कर दिया गया। संपूर्ण राज्य में केवल लूट खसोट का माहौल बना हुआ है। राज्य के एक अकेला जिला में 1000 करोड़ का खनन घोटाला किया गया। संपूर्ण राज्य में भय का माहौल बना हुआ है। राज्य में छिनतई, मारपीट, गुंडागर्दी और बलात्कार की घटनाएं लगातार हो रही हैं। विधि व्यवस्था बद से बदतर है। राजधानी में आए दिन पारा शिक्षकों समेत कई विभाग के अनुबंध कर्मियों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है और सरकार झूठी झूठी घोषणा करके जनता को गुमराह करने का काम कर रही है।

इस बैठक के दौरान कांग्रेस नेता नागेश्वर दास अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा का सदस्यता ग्रहण किए। 

बैठक में मुख्य रूप से गिरिडीह विधानसभा के पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी, गांडेय के पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साहू, दिनेश यादव, प्रकाश सेठ, प्रदीप साहू, रामप्रसाद यादव, सिकंदर हेम्ब्रम, सदानंद राम, यदुनंदन पाठक, मुकेश जालान, मनोज मौर्या, संत कुमार लल्लू, दिलीप बर्मा, रंजीत राय, छोटू खान, ओम प्रकाश मंडल, राजेश जायसवाल, समेत सभी मंडल के अध्यक्ष एवं नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS