Sunday, March 22, 2026
Sunday, March 22, 2026
HomeGiridihजमुआ में दो पहिया वाहनों की संघन जांच की कइयों का चालान...

जमुआ में दो पहिया वाहनों की संघन जांच की कइयों का चालान काटा गया

Vahan janch

गिरिडीह : जमुआ थाना मोड़ के समीप बुधवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान दो पहिया वाहनों की संघन जांच की गई। वहीं हेलमेट लगाकर बाइक नहीं चलाने वाले चालकों का चालान काटा गया। वहीं ट्रैफिक से संबंधित कागजातों, लाइसेंस व अन्य कागजातों की भी जांच की गई। जांच के दौरान नियम संगत कागजात नहीं पाए जाने की एवज में चालान काटा गया।

इस बाबत जानकारी दी गई कि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने व सड़क दुर्घटना में कमी लाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस की ओर से नियमित रूप से दोपहिया वाहन जांच अभियान जमुआ क्षेत्र में चलाया जा रहा है। बताया गया कि ज्यादातर लोग ट्रैफिक रूल से संबंधित नियमों का पालन नहीं करते है। इसी को लेकर जुर्माना वसूला जा रहा है ताकि आगे से बाइक चालक ट्रैफिक रूल का पालन करते हुए घर से निकले। 

वाहन जांच अभियान में आरक्षी शुभम कुमार, विकाश निराला, किशोर कुमार, मनोज तुरी,विनय कुमार वर्माा सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS