Wednesday, February 4, 2026
Wednesday, February 4, 2026
HomeGawanगिरिडीह: झाड़ी में बच्चे का शव मिलने से सनसनी, करीब 10 दिनों...

गिरिडीह: झाड़ी में बच्चे का शव मिलने से सनसनी, करीब 10 दिनों से था लापता, सड़क जाम

Gawan

गिरिडीह : जिले गांवा प्रखंड स्तिथ जंगल में झाड़ियों के बीच गुरुवार की सुबह एक बच्चे का शव चिरइया जंगल से मिलने से सनसनी फैल गई। शव बीते सेरुआ गांव निवासी बिनोद यादव के 6 वर्षीय बेटे ऋषि कुमार का बताया जा रहा है जो बीते 10 दिनों से लापता था।

आक्रोशित लोगों ने बच्चे के शव को सड़क पर रखकर गावां-तिसरी सड़क को जाम कर दिया और गावां थानेदार पिंटू कुमार को बर्खास्त करने और अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की। लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार करीब दस दिन पूर्व महापर्व छठ के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य के दौरान ऋषि कुमार सेरुआ के संकरी नदी छठ घाट से लापता हो गया था। मृतक के परिजनों ने बच्चे के लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस बच्चे की तलाश तलाश कर रही थी। खोजी कुत्ते भी लगाए गए थे। लेकिन पुलिस बच्चे को ढूंढने में विफल रही थी।

घटना की सूचना मिलने पर गावां थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

जाम की सूचना पर पूर्व विधायक राजकुमार यादव समेत अन्य जनप्रतिनिधी भी पहुंचे और आक्रोशित भीड़ को शांत करने का प्रयास किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS