Sunday, March 22, 2026
Sunday, March 22, 2026
HomeGiridihगिरिडीह : झारखंड राज्य जल सहिया कर्मचारी संघ की बैठक संपन्न, कई...

गिरिडीह : झारखंड राज्य जल सहिया कर्मचारी संघ की बैठक संपन्न, कई बिन्दुओं पर हुई चर्चा

Sahiya

गिरिडीह: कोल्डीहा स्तिथ किरण पब्लिक स्कूल में सोमवार को झारखंड राज्य जल सहिया कर्मचारी संघ की एक बैठक की गई। बैठक की अध्यक्ष्ता दिव्या देवी ने की। बैठक में गिरिडीह जिला के जल सहिया के साथ-साथ राज्य के तमाम जिले के जल सहिया से अनुरोध किया गया कि अपने-अपने जिला में मुंह पर काला पट्टी बांधकर 15 नवंबर स्थापना दिवस के अवसर पर जितनी भी संख्या हो सके विरोध प्रकट करें। हाथ में तख्ती लें और लिखें की वर्तमान सरकार सहियाओं के साथ पूर्व निर्णय को बदल कर अन्याय कर रही है। सरकार मानदेय बढ़ाने का आश्वासन देकर सरकार सत्ता में आई लेकिन वादाखिलाफी कर रही है। 
बैठक में राज्य के जलसहिया संघ से अनुरोध किया कि कम से कम 5 जलसहिया के हस्ताक्षर से प्रत्येक जिला में राशि संग्रह कर उच्च न्यायालय में छोटा वकील हो या बड़ा वकील मुकदमा अवश्य दायर करें। जिसमें अपने जिला के कार्यपालक अभियंता समय पीएचइडी सचिव एवं झारखंड सरकार को पार्टी बनाएं।
बैठक में 18 नवंबर को रांची में आहूत राज्य स्तरीय रैली में शत प्रतिशत संख्या में रांची पहुंचने का निर्देश जल सहियाओं को दिया गया। जानकारी दी गई कि 18 नवंबर को प्रदेश के मुख्य संरक्षक अशोक कुमार भी रांची में उपस्थित रहेंगे।
Join now
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS