Wednesday, February 4, 2026
Wednesday, February 4, 2026
HomeGiridihगिरिडीह : तिसरी प्रखंड के नया हॉस्पिटल व कर्मचारी भवन निर्माण में...

गिरिडीह : तिसरी प्रखंड के नया हॉस्पिटल व कर्मचारी भवन निर्माण में अनमियता देख भड़के राजकुमार यादव

Rajkumar yadav

गिरिडीह : जिले के तिसरी मुख्यालय में निर्माणधीन बीडीओ सह अंचल अधिकारी व चतुर्थ वर्ग कर्मचारी भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण सोमवार को पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ किया।
इस बाबत श्री यादव ने कहा कि संवेदक द्वारा भारी गड़बड़ी की जा रही है। प्राक्कलन राशि के अनुसार भवन निर्माण नहीं किया जा रहा है। साथ ही घटिया बालू का उपयोग किया जा रहा है। बालू में काफी मात्रा में मिट्टी मिला हुआ है। टाटा छड़ के जगह रूंगटा स्टील छड़ उपयोग किया जा रहा है। भवन के प्लस्तरा व चारदीवारी में पानी भी नहीं दी जा रही है। जिससे भवन की मजबूती नहीं रहेगी। यहां सिर्फ लूट मची हुई है। 
Laparwahi
श्री यादव ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह विधायक बाबूलाल मरांडी पर निशाना साधते हुए कहा कि बाबुलाल मरांडी के क्षेत्र में मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। कर्मचारी भवन निर्माण स्थल पर कार्य कर रही आदिवासी महिला मजदूर फुलमनी मुर्मू ने इन्हें बताया कि प्रत्येक दिन सिर्फ 220 रुपया ही मजदूरी मिलता है। कुछ मजदूरों को 300 तो कुशल मजदूर को 500 रुपए देने की बात पूर्व विधायक को बताया गया। जिससे माले पूर्व विधायक भड़क उठे और कहा मजदूर को 400 रूपये 85 पैसा व मिस्त्री को 640 रूपये मिलनी चाहिए। 
श्री विधायक ने कहा इसमे संबधित विभाग की लापरवाही साफ देखा जा सकता है। इस मौके पर मंटु शर्मा ,मुन्ना गुप्ता ,सिकंदर राम,छोटी यादव, प्रकाश यादव सहित दर्जनों लोग थे।
Join now
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS