Sunday, March 22, 2026
Sunday, March 22, 2026
HomeGiridihगिरिडीह: विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग अंतरमहाविद्यालय का दो दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का...

गिरिडीह: विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग अंतरमहाविद्यालय का दो दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का उद्घाटन

फुटबॉल

गिरिडीह: विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग अंतरमहाविद्यालय की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन गुरुवार को गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह के खेल मैदान में किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि एएसपी हरिश बिन जामां, विशिष्ट अतिथि आरके महिला कॉलेज की प्राचार्या डॉ.मधुश्री सान्याल, लंगटा बाबा कॉलेज मिर्जागंज के प्राचार्य डॉ.कमल नयन सिंह, गिरिडीह कॉलेज के प्राचार्य डॉ मिथिलेश कुमार ने उद्घाटन मैच के दोनों टीमों के खिलाड़ियों से मिलकर और बॉल को किक मारकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। गिरिडीह कॉलेज, गिरिडीह के प्राचार्य मिथिलेश कुमार, टूर्नामेंट के संयोजक डॉ.मृगेंद्र नारायण सिंह और पी. टी. आई. जे. पी.नारायण ने सभी सम्मानित अतिथियों का स्वागत किया। आरंभिक मैच गिरिडीह कॉलेज, गिरिडीह और यूसेट हजारीबाग के बीच हुआ जिसमें गिरिडीह कॉलेज की टीम ने 08 – 01 से बढ़त हासिल करते हुए जीत दर्ज की। मौके पर श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय के प्रोफेसर सुशील कुमार राय, प्रो सुनील कुमार सिंह, डॉ निवेदिता चौधरी, डॉ प्रभात कुमार सिन्हा, डॉ अनुज कुमार, डॉक्टर जटाशंकर सिंह, गिरिडीह कॉलेज के डॉ बलभद्र सिंह, डॉ ओंकार सिंह  समेत कॉलेज के सभी प्रोफेसर और कर्मी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS