Tuesday, March 24, 2026
Tuesday, March 24, 2026
HomeGiridihगिरिडीह : सड़क दुघर्टना में घायल युवक, चिकित्सा प्रभारी के नहीं रहने...

गिरिडीह : सड़क दुघर्टना में घायल युवक, चिकित्सा प्रभारी के नहीं रहने से JMM प्रखंड अध्यक्ष नाराज

Tisri accident

गिरिडीह : जिले के तिसरी प्रखंड अंतर्गत बरमसिया मोड़ चंदौरी-तिसरी मुख्य मार्ग पर रविवार की शाम लगभग 6 बजे एक अज्ञात सवारी वाहन के चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया। घायल झारखंड-बिहार सीमावर्ती नक्सल प्रभावित मंसाडीह पंचायत के बिरनी निवासी सांझलू हांसदा बताया जा रहा है जिसका दाहिना पैर बुरी तरह से घायल हो गया। युवक तिसरी हाट बाजार से अपने घर वापस जा रहा था। इसी बीच यह घटना घटी।

घटना के बाद JMM के तिसरी प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बरनवाल ने अपनी निजी वाहन से राजकीय अस्पताल  लाकर इलाज कराया। मिली जानकारी के अनुसार तिसरी स्वास्थ्य केंद्र का एम्बुलेंस खराब होने में लगभग 3 सप्ताह हो गया है लेकिन अभी तक बनाया नहीं गया है। जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बरनवाल ने नाराज़गी जताते हुए कहा कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं होता है और चिकित्सा प्रभारी एक सप्ताह के अंदर अपने कार्यशैली में सुधार नही लाते हैं तो डीसी से शिकायत कर हॉस्पिटल में ताला जड़ दिया जाएगा।

इधर सहायक चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नटराजन द्वारा इलाज के पश्चात घायल को गिरिडीह रेफर कर दिया । डॉक्टर नटराजन ने कहा घायल सांझलू हंसदा पैर की स्थिति बहुत खराब है। बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर किया गया है।  

Join now
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS