Friday, December 19, 2025
Friday, December 19, 2025
HomeGiridihगिरिडीह : सर जेसी बोस विद्यालय में विज्ञान, गणित और पर्यावरण प्रदर्शनी...

गिरिडीह : सर जेसी बोस विद्यालय में विज्ञान, गणित और पर्यावरण प्रदर्शनी का आयोजन

Jc bose

गिरिडीह: स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग रांची, झारखंड के तत्वावधान में 49 वीं जवाहरलाल नेहरू विज्ञान, गणित और पर्यावरण प्रदर्शनी का आयोजन सोमवार को सर जे सी बोस बालिका उच्च विद्यालय के सभागार में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी नीला मायलिन, टोप्पो एडीपीओ और एपीओ ,विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र प्रसाद सिंह और कार्यक्रम संयोजक मुन्ना कुशवाहा सहित निर्णायक मंडल के सदस्यों ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। इसके बाद निर्णायक मंडल के द्वारा एक-एक कर सभी प्रदेशों का मूल्यांकन बारीकी से करते हुए तीन टीमों ने अपने अपने तरीके से अंक निर्धारित किए और उसके बाद तीनों टीमों के औसत प्राप्तांक के आधार पर सर्वश्रेष्ठ 3 चयनित प्रदर्शनों का चयन किया गया, जो राज्य स्तर पर भाग लेंगे। सांत्वना पुरस्कार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जमुआ की संजना कुमारी और पिंकी कुमारी को दिया गया,

प्रथम स्थान पर सुमित कुमार और कृष कुमार मक्कतुल उच्च विद्यालय में पर्यावरण संबंधी चिंताएं द्वितीय स्थान पर मोहम्मद शाहनवाज सोनू कुमार कृष्ण कुमार प्लस टू उच्च विद्यालय चंबा में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता और तृतीय स्थान पर कृष्ण कुमार श्रेयांश सुमन और अमन कुमार सोनी प्लस टू उच्च विद्यालय चंबा ने परिवहन और नवाचार के प्रदर्शन पर स्थान प्राप्त किया जिसे जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यक्रम नोडल पदाधिकारी कार्यक्रम समन्वयक सहित जूरी ने प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया और कहां कैसे नवाचार को और उत्कृष्टता के साथ राज्य स्तर पर दिखाना है ताकि जिले का नाम रोशन हो और नवाचार को बढ़ावा मिले।

Join now
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS