Friday, December 19, 2025
Friday, December 19, 2025
HomeGiridihगिरिडीह : सर जेसी बोस स्कूल में बिरसा मुंडा जयंती और झारखंड...

गिरिडीह : सर जेसी बोस स्कूल में बिरसा मुंडा जयंती और झारखंड स्थापना दिवस समारोह का आयोजन

Jc bose school

 गिरिडीह: सर जे सी बोस बालिका उच्च विद्यालय में मंगलवार को विद्यालय परिवार की ओर से भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड स्थापना दिवस समारोह का आयोजन  किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर प्रधानाध्यापक देवेंद्र प्रसाद सिंह, शिक्षक मुन्ना प्रसाद कुशवाहा, पापिया सरकार, अख्तर अंसारी सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं ने भगवान बिरसा को नमन किया।

मौके पर प्रधानाध्यापक श्री सिंह ने छात्राओं को संबोधित किया। भगवान बिरसा के राष्ट्र के प्रति किए गए कार्य और झारखंड के प्रति उनके समर्पण पर चर्चा की । 

शिक्षक अख्तर अंसारी ने अपने शायराना अंदाज में भगवान बिरसा को श्रद्धांजलि दी जबकि शिक्षक श्री कुशवाहा में मन से भगवान बिरसा के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज और राष्ट्र हित में कार्य करने का आग्रह छात्राओं से भी किया। ‘भगवान बिरसा अमर रहे’ के जोरदार नारों से परिसर गूंज रहा था।

मौके पर विद्यालय की शिक्षिका संध्या संथालिया, गीता कुमारी सिन्हा, कुसुम कुमारी, अमृता कुमारी, अस्मिता प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, पुलिस मरांडी, अमरेश कुमार, मनोज, नरेश ,पूजा,लक्ष्मी सहित  सैकड़ों छात्राएं मौजूद थे।

Join now
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS