Monday, March 23, 2026
Monday, March 23, 2026
HomeGiridihगिरिडीह : हेमंत सरकार पर बरसे बाबूलाल, ढिबरा, बालू और गिट्टी चालू...

गिरिडीह : हेमंत सरकार पर बरसे बाबूलाल, ढिबरा, बालू और गिट्टी चालू कराने की मांग

Tisri me babulal

गिरिडीह : जिले के तिसरी प्रखण्ड स्तिथ गांधी मैदान में शनिवार को भाजपा द्वारा जनआक्रोश रैली निकाला गया। रैली की अध्यक्षता चंदौरी मंडल अध्यक्ष रवींद्र पंडित और संचालन सुनील शर्मा कर रहे थे। 

इस जन आक्रोश रैली में आए हजारों लोगों को संबोधित कर  धनवार के विधायक सह भाजपा दल के नेता बाबुलाल मरांडी ने कहा कि तिसरी प्रखंड के चारों ओर गरीब मजदूर लोग ढीबरा पर आश्रित हैं। ढीबरा बंद हो जाने पर न जाने कितने घरों में रात का चूल्हा नहीं जलता है। लोगों को भूखे रहना पड़ता है और राज्य में हेमंत की सरकार लूटने में लगी है। लोग बेरोजगार होने के कारण पलायन कर रहे है।हेमंत सरकार के तीन साल पूरे हो गए लेकिन राज्य की जनता के लिये कोई विकास कार्य नहीं की। झारखंड का बालू दूसरे राज्य में माफिया बेच रहे हैं। लेकिन ग्रामीण लोग बालू सरकारी आवास बनाने को लाए तो पुलिस व वनविभाग पकड़ कर हजारों रुपये ले कर छोड़ती है।राज्य में कानून व्यवस्था चरमरा गई है।

Tisri babulal

भाजपा के नेता सह पूर्व आईजी लक्ष्मण सिंह ने कहा कि यहां का गरीब गुरुबों का रोजगार तो ढिबरा है लेकिन कई महीनों से बंद पड़ा है । झारखंड का सरकार कुंभकरण की तरह सोई हुई है और गरीब लोग रोजगार के लिए तरस रहे हैं।

इस मौके पर भाजपा नेता अजय रंजन, नुनु लाल मरांडी, भाजपा थाना सांसद प्रतिनिधि सुनील साव, रामचंद्र यादव,सुनील साह , उदय साव, रामचंद्र ठाकुर, आदि भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

 JOIN OUR WHATSAPP GROUP 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS