Friday, December 19, 2025
Friday, December 19, 2025
HomeGiridihगिरिडीह : 1932 खतियान आधारित स्थानीयता और ओबीसी आरक्षण बिल पास, महागठबंधन...

गिरिडीह : 1932 खतियान आधारित स्थानीयता और ओबीसी आरक्षण बिल पास, महागठबंधन में खुशी

1932 खतियान

गिरिडीह: झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में 1932 आधारित खतियान और पिछड़ों को 27% आरक्षण का बिल पारित हो गया। इसको लेकर राज्यभर में महागठबंधन नेता और कार्यकर्ता खुशी जाहिर कर रहे हैं। इसी कड़ी में गिरिडीह में भी शुक्रवार को महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर खुशियां जाहिर की। इस दौरान एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया गया।

झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि आज का दिन झारखंड के लिए ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार लगातार जनता से किए वादे को पूरा करने पर लगी हुई है। आज 1932 आधारित खतियान और ओबीसी को 27% आरक्षण का दिल बहुमत से विधानसभा के विशेष सत्र में पारित कर झारखंड वासियों को तोहफा देने का काम किया गया है। आज के विशेष सत्र में दोनों बिल भारी बहुमत से पास हो गए और उसे केंद्र सरकार के पास भेजा गया है। 

कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेश यादव ने कहा कि आज का दिन पूरे प्रदेश के लिए गौरव का दिन है। महागठबंधन सरकार द्वारा 1932 आधारित खतियान और ओबीसी को 27% आरक्षण का बिल पारित हो जाने से पूरे झारखंड प्रदेश में खुशियां मनाई जा रही है। महागठबंधन के अन्य नेताओं ने कहा कि वर्तमान सरकार में जनता के हित में कार्य किए जा रहे हैं और आगे भी किए जाएंगे।

मौके पर ज्योतिंद्र प्रसाद सिन्हा लड्डू खान अजीत कुमार पप्पू मदन विश्वकर्मा बलराम यादव सुमन कुमार रॉकी सिंह सुमित कुमार अभय सिंह राकेश रंजन आनंद मिश्रा मोहम्मद अनवर गौरव कुमार प्रदोष कुमार आदि कई महागठबंधन के नेता कार्यकर्ता मौजूद थे।

👇गिरिडीह की News सबसे पहले 👇

Click here to Join Whatsapp Group

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS