Wednesday, February 4, 2026
Wednesday, February 4, 2026
HomeGiridihगिरिडीह : 2 बच्चों की मौत, नहाने के क्रम में डैम में...

गिरिडीह : 2 बच्चों की मौत, नहाने के क्रम में डैम में डूबने से हुई मौत

Jamua dam

गिरिडीह : जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के शिवसिंहडीह गांव स्थित ओराडी डैम में नहाने के दौरान दो बच्चे डूबे गए और दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ उमड़ी पड़ी । लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही जमुआ पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। 

जानकारी के अनुसार जमुआ चौक के चार नाबालिग बच्चे बिना किसी को बताए रविवार सुबह ओराड़ी डैम नहाने गए थे। नहाने के क्रम में दो बच्चे डैम के गहरे पानी मे चले गए। दोनों पानी मे डूब गए और दोनो बच्चों की मौत हो गई। इस बीच घटना की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में लोग डैम पहुंचे और डैम में डूबे बच्चों की तलाश में जुट गए। इधर पुलिस प्रशासन भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को डैम से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।
मृतकों की शिनाख्त नकुल साव और जय कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार दोनों संत जोसेफ स्कूल के छात्र थे। इस घटना से मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो उठा है।

Join now
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS