Sunday, March 22, 2026
Sunday, March 22, 2026
HomeGiridihगिरिडीह : ABVP ने पुण्यतिथि पर महान वैज्ञानिक सर जेसी बोस को...

गिरिडीह : ABVP ने पुण्यतिथि पर महान वैज्ञानिक सर जेसी बोस को किया नमन, तिजोरी खोलने की भी मांग

Jc bose

गिरिडीह : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् गिरिडीह के द्वारा बुधवार को महान वैज्ञानिक सर जगदीश चंद्र बोस की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान झंडा मैदान चौक पर स्थित प्रतिमा एवं विज्ञान भवन में स्थित प्रतिमा पर पुष्प अर्पित और माल्यार्पण कर पुण्यतिथि मनाई गई। 

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि गिरिडीह के लिए सौभाग्य की बात है कि महान वैज्ञानिक जे सी बॉस ने अपने जीवन का काफी वक्त यहीं बिताया और अंतिम सांसे झंडा मैदान स्थित विज्ञान भवन में ली। 
कहा कि जेसी बॉस भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक थे जिन्हें भौतिकी, जीवविज्ञान, वनस्पतिविज्ञान तथा पुरातत्व का गहरा ज्ञान था। वे पहले वैज्ञानिक थे जिन्होंने रेडियो और सूक्ष्म तरंगों की प्रकाशिकी पर कार्य किया। वनस्पति विज्ञान में उन्होनें कई महत्त्वपूर्ण खोजें की। साथ ही वे भारत के पहले वैज्ञानिक शोधकर्त्ता थे। वे भारत के पहले वैज्ञानिक थे जिन्होंने एक अमेरिकन पेटेंट प्राप्त किया।लेकिन गिरिडीह प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि के उदासीन रवैया के कारण आज तक जे सी बॉस के तिजोरी को नहीं खोला गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् गिरिडीह मांग करती है कि तिजोरी को खुलवाकर सभी के सामने लाया जाए ताकि उनके द्वारा किए गए शोध के बारे में सभी जान सके।
इस दौरान रंजीत राय, प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य आशीष सिंह, पूर्व छात्र संघ सचिव आकाश श्रीवास्तव , नगर सह मंत्री उज्जवल तिवारी, संध्या मिश्रा,काजल कुमारी, सिमरन कुमारी,नीरज चौधरी, गुलशन यादव,प्रकाश प्रजापति,सूरज कुमार,सोनू कुमार आयुष कुमार,विशाल कुमार,प्रह्लाद पांडा,प्रमोद कुमार,सुबोध कुमार, डेनियल टुड्डू,मुकेश कुमार, नवीन कुमारसहित कई लोग मौजूद थे।

Join now
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS