गिरिडीह: एजुकेशन ऑन व्हील्स के बैनर तले प्रसिद्ध जैन स्वयंसेवी संस्था सिध्दायतन के द्वारा सर जेसी बोस बालिका उच्च विद्यालय में मेधावी छात्राओं को चिन्हित कर कंप्यूटर की शिक्षा निशुल्क दी जा रही है। छात्राओं की उंगलियां कंप्यूटर की कीबोर्ड पर चलती देख विद्यालय प्रशासन खुश है और छात्राओं के मन में भी उत्साह है।
उल्लेखनीय है कि यह कोर्स 3 महीने का होगा जिसमें संस्था की तरफ से प्रमाण पत्र दिया जाएगा। विद्यालय में स्थित कंप्यूटर लैब के लिए प्रशिक्षक के न होने के कारण छात्राएं इसका लाभ नहीं ले पा रही है। लेकिन शिक्षक मुन्ना प्रसाद कुशवाहा के प्रयास और विद्यालय प्रशासन के पहल से एजुकेशन ऑन व्हील्स के बैनर तले शिक्षा संभव हो पाया है । आनेवाले दिनों में करीब 4 बसों में यह सेवा संचालित की जाएगी।
प्रधानाध्यापक देवेंद्र प्रसाद सिंह ने संस्था के इस प्रयास की प्रशंसा की है और आग्रह भी किया है के 3 महीने के बजाय सालों भर यह शिक्षण का कार्य संस्था की ओर से संचालित होती रहे ताकि छात्राओं को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।



