Saturday, March 21, 2026
Saturday, March 21, 2026
HomeGiridihगिरिडीह: भाजपा नेता और कार्यकर्ता लगातार कर रहे हैं कंबल का वितरण

गिरिडीह: भाजपा नेता और कार्यकर्ता लगातार कर रहे हैं कंबल का वितरण

Tisri bjp
गिरिडीह : जिले के तिसरी प्रखंड के बुटबरिया, हटिया बाजार और दलपतडीह गांव में मंगलवार को शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी और झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह धनवार विधानसभा के विधायक बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा सैकड़ों गरीब व असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

इस दौरान भाजपा के पूर्व बीस सूत्री उपाध्यक्ष अशोक उपाध्याय ने कहा कि 8 दिसंबर से लगातार गांव-गांव में कंबल वितरण किया जा रहा है। आज गरीब लोगों के बीच लगभग 500 कंबल का वितरण किया गया है। 

भाजपा नेता मोहन बरनवाल ने कहा कि वर्तमान सांसद अन्नपूर्णा देवी और विधायक बाबूलाल मरांडी को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने गरीब व पिछड़े क्षेत्र में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ठंड में असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण करा रहे है।

Tisri tisri

मौके पर भाजपा के नेता सोनू हेमब्रॉम, सांसद प्रतिनिधि सुनील साव, चंदौरी मंडल अध्यक्ष रबिंद्र पंडित, तिसरी मुखिया किशोरी साव, सुनील साह, रामचंद्र ठाकुर, मदन यादव, मुरली बरनवाल, लक्ष्मण मोदी, सुनील शर्मा आदि कार्यकर्ताओं मौजूद थे।

Join now
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS