Wednesday, February 4, 2026
Wednesday, February 4, 2026
HomeDeoriगिरिडीह : सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, एक शख्स घायल,...

गिरिडीह : सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, एक शख्स घायल, रांची रेफर

Devri accident

गिरिडीह : जिले के देवरी प्रखंड अंतर्गत नेकपुरा में जमुआ-चतरो मुख्य मार्ग पर शनिवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई । जबकि एक अन्य शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के दलोरी गांव के 30 वर्षीय उदय राय था वहीं घायल देवरी थाना क्षेत्र के धनुकडीह का विकास कुमार राय है।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों बाइक पर सवार होकर धनवार थाना क्षेत्र के डोरंडा गए हुए थे। इसके बाद देर शाम को दोनों वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में उदय राय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल को गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रांची रेफर कर दिया गया है।

इधर घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Join now
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS