Sunday, March 22, 2026
Sunday, March 22, 2026
HomeGiridihगिरिडीह: सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में बी.एड. एवं डी.एल.एड. छात्रों के लिए...

गिरिडीह: सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में बी.एड. एवं डी.एल.एड. छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन।

विदाई

गिरिडीह: सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में शनिवार को बी.एड. सत्र 2020-22 एवं डी.एल.एड. सत्र 2019-2021 के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया।इस दौरान भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद का जन्मोत्सव भी मनाया गया।कार्यक्रम में दौरान छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।इस कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ राजेंद्र प्रसाद के तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करते हुए किया गया।डॉ. सुदेश कुमार (DNDC),श्रीमती रश्मि कुमारी सिन्हा(DPRO), विनय कुमार(DSE ),निर्देशक सह चेयरमैन संजय कुमार सिंह प्राचार्य डॉ अनुज कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया। 

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गाना से किया गया। इसके अलावा बी.एड. 2020-2022 एवं डी.एल.एड. सत्र 2019-2021 के प्रशिक्षणार्थियों के द्वारा नाटक, गीत ,नागपुरी नृत्य जैसे कई मनमोहक कार्यक्रम किए गाया। 
डॉ सुदेश कुमार ने कहा कि डॉ राजेंद्र प्रसाद के जन्म दिवस के उपलक्ष में विदाई समारोह का आयोजन करना आयोजन करना एक तरह का महापुरुषों का बहुत बड़ा सम्मान है ।
रश्मि कुमारी सिन्हा ने कहा कि सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित करना और भी शिक्षण संस्थाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। 
विनय कुमार ने कहा कि बी.एड. एवं डी.एल.एड. प्रशिक्षणार्थियों को सदैव ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठ के साथ काम करना चाहिए। 
निर्देशक सह चेयरमैन संजय कुमार सिंह ने कहा कि सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्रशिक्षणार्थियों के लिए इस तरह का सांस्कृतिक कार्यक्रम आगे भी आयोजित किया जाएगा। जिससे विद्यार्थियों में सदैव विकास हो पाएग।विदाई समारोह के अंतर्गत पुरस्कार का भी वितरण किया गया ।जिसके अंतर्गत बी.एड.से मिस्टर फेयरवेल सुमन मिस फेयरवेल पूजा गुप्ता एवं डी.एल.एड.से मिस्टर फेयरवेल संदीप कुमार शर्मा मिस फेयरवेल वनिता कुमारी को पुरस्कृत भी किया गया। 
मंच का संचालन प्रशिक्षणार्थी अनुराग गोस्वामी और आकांक्षादीप के द्वारा किया गया। इसके अलावे कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो. कौशल राज , प्रो.शमा परवीन,प्रो. ओमप्रकाश, प्रो.संजीव सिंह, प्रो.राजकिशोर, प्रो. संदीप चौधरी, प्रो. धर्मेंद्र कुमार मंडल, प्रो. पोरस कुमार ,प्रो. सोमा सूत्रधार ,राजेश ,बबीता ,उदय के के अलावे मौसम ,रोहित ,विनोद मौसम ,नंदलाल ,अलका, सोनाली ,रूचि ,पूनम ,स्नेहा ,नेहा, पुष्पा इत्यादि प्रशिक्षणार्थी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। धन्यवाद ज्ञापन प्रो.शमा परवीन के लिए द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।

Join now
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

LATEST NEWS